{"_id":"596ca33a4f1c1b55708b469b","slug":"controversy-in-uit-chairman-s-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों के पास क्यों जाते हो, मेरे पास आओ, बोले चेयरमैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों के पास क्यों जाते हो, मेरे पास आओ, बोले चेयरमैन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 17 Jul 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
उलझते चेयरमैन और नेता प्रतिपक्ष
- फोटो : amar ujala
यूआईटी चेयरमैन और नेता प्रतिपक्ष आज आपस में ही उलझ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे को आंखें तक दिखाने लगे।
मामला कोटा से जुड़ा हुआ है। यहां आज सुबह नगर विकास न्यास (यूआईटी) चेयरमैन रामकुमार मेहता के कक्ष में उस वक्त हंगामा हो गया जब नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका पहुंचे। उन्होंने कुन्हाडी क्षेत्र की समस्या के संबध में स्थानीय लोगों के साथ यूआईटी चेयरमैन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। इससे एक बार तो माहौल गरमा गया।
नेता प्रतिपक्ष ने चेयरमैन पर कुन्हाडी इलाके की कॉलोनियां में न्यास की अनदेखी के चलते हो रही परेशानियों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। इस पर यूआईटी चेयरमैन ने सुवालका से कहा कि अधिकारियों के पास क्यों जाते हो मेरे पास आओ, मेरे पास आओगे तो काम होगा। ऐसे ही काफी देर तक चली बहस के बाद लोगों ने समझाइश कर मामला शांत करवाया।