फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   controversy in the name of cm in rajasthan congress

राजस्थान कांग्रेस: प्रदेशाध्यक्ष पर सफाई, सीएम प्रत्याशी के नाम पर चुप्पी

Sun, 14 May 2017 05:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 14 May 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
controversy in the name of cm in rajasthan congress
फाइल फोटो - फोटो : getty images
राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की ओर से सीएम प्रत्याशी के नाम को लेकर पार्टी में घमासान की आशंका बन गई है। इसके चलते सीएम प्रत्याशी के नाम को लेकर तमाम नेताओं द्वारा चुप्पी साधी जा रही है। उधर, इस पद के लिए दावेदार माने जा रहे दिग्गज अपनी—अपनी रणनीति में जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर रविवार को इस रणनीति के रंग भी नजर आए। प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में शामिल होने आए दिग्गजों ने कार्यकर्ताओं की संख्या और नारेबाजी के आधार पर अपनी शक्ति प्रदर्शन का भी प्रयास किया। अंदर बैठक में भी समर्थक पदाधिकारियों के माध्यम से दिग्गजों ने नव नियुक्त राजस्थान प्रभारी महासचिव अविनाश पाण्डे के सामने यह मामला उठाने का भी प्रयास किया। 
विज्ञापन


प्रदेश में नेतृत्व परिर्वतन को लेकर उठे सवालों पर पाण्डे ने पहले बैठक में और बाद में मीड़िया के सामने स्पष्ट किया कि अगला विधानसभा चुनाव मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने राजस्थान में नेतृत्व परिवर्तन को महज अफवाह बताया। जबकि सीएम प्रत्याशी के नाम की घोषणा पर उन्होंने चुप्पी साध ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिग्गज ने बैठक के दौरान अपने भाषण में सीएम प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर इस बारे में हो रही चर्चाओं पर विराम लगाने का सुझाव दिया था। बताया जा रहा है कि सीएम प्रत्याशी के लिए पार्टी में अदंरूनी तौर पर मतभेद है और सभी प्रमुख दिग्गज इसके लिए दावेदारी जता रहे है। ऐसे में पार्टी में प्रत्याशी के नाम की घोषणा के साथ घमासान की आशंका जताई जा रही है। दिल्ली तक ये दिग्गज पुराने अनुभव, जाति विशेष के वोट बैंक, नए चेहरे आदि के आधार पर अपनी लॉबिंग भी कर रहे है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed