{"_id":"593a583c4f1c1b8d6b9c7935","slug":"congress-workers-protest-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को हिरासत में लेने के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल को हिरासत में लेने के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदसौर जाने का प्रयास करते कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में राजस्थान में कांग्रेसी सड़कों पर उतर आए। प्रदेशभर में कई जगह प्रदर्शन हुए और मोदी समेत भाजपा नेताओं पुतले जलाए गए।
प्रदेश की राजधानी जयपुर में कांग्रेस की ओर से कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन हुआ और आक्रोश जताया।कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। उनका कहना था कि राहुल गांधी पीड़ितों से मिलने जा रहे थे, उन्हें पकड़ना सरासर गलत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
उधर, जैसलमेर में भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को गिरफ्तार करने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पुतले जलाए व जमकर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में किसानों के आंदोलन के दौरान पुलिस की गोलाबारी में मारे गए किसानों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। अन्य जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किए एवं मोदी तथा शिवराज सिंह चौहान के पुतले जलाए।