{"_id":"63424168ac9b995e2b6f37d6","slug":"congress-mla-bhanwarlal-sharma-passes-away-died-at-sms-hospital-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन, SMS अस्पताल में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा का निधन, SMS अस्पताल में ली अंतिम सांस
Sun, 09 Oct 2022 09:20 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 09 Oct 2022 09:20 AM IST
सार
कांग्रेस विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का आज निधन हो गया है। उनके निधन पर सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शोक जताया है।
विज्ञापन
भंवर लाल शर्मा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के वरिष्ठ कांग्रेस विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा का रविवार को निधन हो गया है। शर्मा चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उन्होंने शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर जयपुर में एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शर्मा ने रविवार की सुबह 7.35 बजे अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भंवर लाल शर्मा 2018 में 7वीं बार विधायक बने थे। 17 अप्रैल 1945 को सरदारशहर के जैतसीसर गांव में जन्मे भंवरलाल शर्मा 1985 में पहली बार विधायक बने थे। वे 1990 में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे थे। वे विधानसभा में उप मुख्य सचेतक भी रह चुके थे। भंवर लाल शर्मा की ब्राह्मण समाज में अच्छी-खासी पैठ थी। उनके निधन से चूरू में शोक की लहर है।
विज्ञापन
सीएम गहलोत ने जताया दुख
सीएम अशोक गहलोत ने विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि 'सरदारशहर (चूरू) से कांग्रेस विधायक श्री भंवरलाल शर्मा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। काफी समय से वो अस्वस्थ चल रहे थे, उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिवारजनों के सम्पर्क में था, कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली और परिवार से मुलाकात की थी।'
विज्ञापन