{"_id":"6341b071e7661000e26d7416","slug":"congress-general-secretary-in-rajasthan-joins-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Politics: कांग्रेस की अंदरुनी कलह के परिणाम शुरू, महासचिव ने पार्टी का हाथ छिटका, आप में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Politics: कांग्रेस की अंदरुनी कलह के परिणाम शुरू, महासचिव ने पार्टी का हाथ छिटका, आप में शामिल
Sat, 08 Oct 2022 10:46 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 08 Oct 2022 10:46 PM IST
सार
राजस्थान में कांग्रेस की महासचिव संगीता गौड़ ने पार्टी का हाथ छिटककर आप ज्वाइन कर ली है।
विज्ञापन
कांग्रेस की महिला नेत्री ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले ढाई साल से कांग्रेस में चल रही अंदरुनी कलह से कांग्रेस कार्यकर्ता परेशान है। उनका अपनी पार्टी से विश्वास उठ रहा है। भारत की ईमानदार और लोकनीति की राजनीति की उम्मीद में कांग्रेस की महासचिव संगीता गौड़ ने शनिवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। उन्हें आप के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा, संगठन मंत्री दुष्यंत यादव, पार्टी नेता मयंक त्यागी ने आप की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन
दावा किया गया कि संगीता गौड़ के साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने भी अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। विनय मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी के कई अच्छे नेता हमसे संपर्क में है। जल्द ही वे भी पार्टी में शामिल होंगे। कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में अंदरूनी कलह चरम पर है। जनता की उम्मीद बनने में कामयाब नहीं हो सकी हैं। आज की राजनीति में अरविन्द केजरीवाल ने एक नई दिशा और उम्मीद प्रदान की है। राजस्थान में जनता एक उम्मीद से आम आदमी पार्टी को देख रही है।विनय मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की जनता का कोई धनी-धोरी नहीं है। हम उनकी उम्मीद बनकर काम कर रहे हैं। जल्द ही पार्टी अपने सदस्यता अभियान को शुरू कर रही है।
विज्ञापन
संगीता गौड़ ने कहा कि कांग्रेस में वह जनता की सेवा की उम्मीदों से काम कर रही थी, लेकिन अब कांग्रेस पूरी तरह से भटक गई है। अब केजरीवाल की लोकनीति के मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी के साथ काम करेंगी। आज खेतड़ी विधानसभा से यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और गुजर महासभा के झुंझनू अध्यक्ष डॉक्टर शीशराम राम गुजर ने भी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।
विज्ञापन