{"_id":"58e632884f1c1b081a5b441f","slug":"complane-to-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर दरगाह कमेटी के सदर ने वाहन पर लगाया अशोक स्तम्भ, विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर दरगाह कमेटी के सदर ने वाहन पर लगाया अशोक स्तम्भ, विवाद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
अशोक स्तम्भ लगी गाड़ी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह कमेटी के सदर शेख अलीम द्वारा अशोक स्तम्भ का उपयोग अपने वाहन पर किया जा रहा है। अब इसकी शिकायत जिला कलक्टर के जरिए राष्ट्रपति को की गई है।
विधि महाविद्यालय के छात्रों ने शेख अलीम द्वारा निजी वाहन पर अशोक स्तम्भ लगाकर घूमने के मामले में कार्रवाई की मांग रखी है। विधि महाविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश टांक के नेतृत्व में स्टूडेंट्स जिला कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने दरगाह कमेटी के सदर शेख अलीम के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
लोकेश ने कहा कि शेख अलीम ने असंवैधानिक तौर पर अपने निजी वाहन पर अशोक स्तम्भ लगा रखा है। अशोक स्तम्भ लगाने का अधिकार राज्यपाल, सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों को ही है। उन्होंने इस संबंध में जिला कलक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। यदि कार्रवाई नहीं होती है तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगे।