फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   college reduced fees of Technical courses in rajasthan

राजस्थान: सस्ते हुए टेक्निकल कोर्सेज, जानिये कितनी घटी फीस

Mon, 19 Jun 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
college reduced fees of Technical courses in rajasthan
Demo Pic - फोटो : demo
राजस्थान में तकनीकी और बिजनेस कॉलेजों में कोर्स करना अब पहले की तुलना में थोड़ा सस्ता पड़ेगा।
विज्ञापन


इसके लिए कुछ समय पहले उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने कुछ कोर्सेज की फीस कम करने के निर्देश दिए थे। इन निर्देशों के बाद अनुपालना में राज्य स्तरीय फीस कमेटी ने कुछ इंजीनियरिंग और व्यवसायिक कोर्सेज की फीस को 5 से 7 हजार रुपए तक कम करने का निर्णय लिया है। इन निर्देशानुसार राज्य स्तरीय फीस कमेटी ने मास्टर इन इंजीनियरिंग (एमई), एम टेक, बी टेक तथा बी आर्क की फीस को 70 हजार रुपए सालाना किया है जो पहले 77 हजार रुपए थी। इसी तरह एमबीए तथा एमसीए की फीस को भी 60 हजार 500 रुपए से घटाकर 55 हजार किया जा चुका है।

किरण माहेश्वरी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रदेश के युवा इंजीनियरिंग, कम्प्यूटर और बिजनेस शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा अपनाए। इसी कोशिश में फीस कम करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ज्यादातर छात्र ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान में इंजीनियरिंग व बिजनेस कोर्सेज करवाने वाले कॉलेज की सीट्स पिछले कुछ समय से खाली रह रही हैं। कई प्रयासों के बावजूद कॉलेजों की सीट्स भर नहीं पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed