फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Gehlot demanded PM Modi to increase the amount of security pension

Rajasthan: सीएम गहलोत की पीएम मोदी से मांग, सुरक्षा पेंशन की राशि को बढ़ाया जाए

Mon, 22 Aug 2022 08:05 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 22 Aug 2022 08:05 AM IST
सार

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर केंद्र की मोदी सरकार से मांग किया कि महंगाई के अनुरूप सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत मिलने वाली राशि बढ़ाई जाए। मानव सेवा संस्थान की ओर से आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में सीएम गहलोत ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन
CM Gehlot demanded PM Modi to increase the amount of security pension
सीएम गहलोत ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र की मोदी सरकार से महंगाई के अनुरूप सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि बढ़ाने की मांग की है। गहलोत के मुताबिक, पेंशन राशि में बढ़ोतरी से देश के करोड़ों वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक संबल मिल सकेगा। गहलोत ने यह बात रविवार को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर मानव सेवा संस्थान की ओर से आयोजित वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह को संबोधित करने के दौरान कही।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, राज्य सरकार प्रदेश के वरिष्ठजनों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ फैसले ले रही है। मुख्यमंत्री चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से हमारे वरिष्ठजनों को संबल मिला है और बुढ़ापे में उनको बीमारी के खर्चे से चिंता मुक्त करने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड का गठन करने के साथ ही वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत प्रदेश के हजारों वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थयात्रा करवाकर उनकी तीर्थयात्रा की मनोकामना को भी राज्य सरकार पूर्ण कर रही है। इसी तरह सदियों से चली आ रही भारत की महान संस्कृति, परंपरा और संस्कार के अनुरूप ही राज्य सरकार एक विश्वासपात्र सहारे के रूप में वृद्धजनों की सेवा कर रही है।
विज्ञापन


गहलोत ने मानव सेवा संस्थान की ओर से आयोजित राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक सम्मान सामारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों को मानव सेवा का संकल्प लेने हेतु साधुवाद दिया। उन्होंने कहा, बुजुर्ग होने पर व्यक्ति की समस्याएं अलग तरह की होती हैं, पारिवारिक, सामाजिक और स्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं। बुढ़ापे में उन्हें एक विश्वासपात्र दोस्त, रिश्तेदार या सहारे की जरूरत होती है जो उनमें बेहतर तरीके से जिंदगी जीने का आत्मविश्वास जगाए। ऐसे संस्थान इस भूमिका को पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ निभा रहे हैं। इस दौरान गहलोत ने मंच से उतरकर वरिष्ठजनों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केन्द्र से किया पेंशन राशि बढ़ाने का आग्रह
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा, राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य है जिसमें एक करोड़ लोगों को पेंशन मिल रही है, उसमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से निवेदन किया है कि केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि मंहगाई के अनुरूप बढ़ाई जाए, जिससे देश के करोड़ों वरिष्ठ नागरिकों को संबल मिल सकेगा। उन्होंने कहा, प्रदेश में ऐसा कानून बनाया गया है, जिससे बच्चे अपने माता-पिता की सेवा करने के कर्तव्य से विमुख न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed