Rajasthan: सीएम गहलोत का अनूठा अंदाज, अलाव देखकर बच्चे के पास बैठे, शिकायत पर 8वीं के स्कूल को 12वीं तक किया
दौसा में अलाव तापते बच्चे को देखकर सीएम गहलोत वहां जाकर बैठ गए। इस दौरान सीएम ने बच्चों और महिलाओं से अपनत्व भरा संवाद किया। इसके साथ ही एक महिला ने स्कूल को लेकर शिकायत की तो सीएम ने तुरंत स्कूल को क्रमोन्नत कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का अनूठा अंदाज देखने को मिला। यात्रा के दौरान सोमवार को सीएम गहलोत ने बच्चों के साथ अलाव तापा और बच्चों और महिलाओं से संवाद किया। अचानक मुख्यमंत्री को देखकर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री गहलोत जयसिंहपुरा फाटक के समीप किसान बद्रीनारायण मीना के मकान में राहुल गांधी का चाय के लिए इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सीएम को वहां एक बच्चा अलाव जलाकर तापते दिखा। बच्चे को देखकर मुख्यमंत्री भी उसके पास जा बैठे। इतने में वहां की महिलाएं और बच्चे भी वहां आ गए। सीएम ने बच्चों से अंग्रेजी स्कूल और पढ़ाई के बारे में पूछा। इसी दौरान जब एक बच्चे ने एबीसीडी सुना दी। इस पर सभी ने तालियां बजाकर शाबाशी दी।
सीएम गहलोत से एक महिला ने आठवीं तक का ही स्कूल होने की बात कहकर दसवीं तक का स्कूल कराने की मांग की। जिसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि अब दसवीं तक का नहीं सीधे बारहवीं तक का स्कूल करते हैं। सीएम ने तुरंत वहां मौजूद अधिकारी को स्कूल क्रमोन्नत करने के लिए कहा। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने एक घंटे में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जयसिंहपुरा को उच्च माध्यमिक स्तर का करने के आदेश भी जारी कर दिए।
#BharatJodoYatra के दौरान बसवा, बांदीकुई में अलाव तापा। pic.twitter.com/UqVvkps5nR
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) December 19, 2022
महिलाओें और बच्चों से संवाद के दौरान सीएम गहलोत को कुछ महिलाएं घूंघट में दिखीं। इस पर सीएम गहलोत ने कहा कि गांवों में घूंघट अब भी चलता है क्या? इस पर एक महिला ने कहा कि हां चलता है। सीएम ने कहा कि आप क्यों नहीं लगाती। महिला ने कहा कि यह गांव उसका पीहर है इसलिए नहीं लगाती है। बाकि जो बैठी हैं वो उसकी भाभी हैं। इसलिए वो घूंघट करती हैं। इसके साथ ही सीएम ने महिलाओं से चिकित्सा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।