फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot targets BJP RSS in Jaipur

Rajasthan: RSS-BJP पर सीएम गहलोत का हमला, बोले-ये 'जय श्रीराम' बोलकर भड़काते हैं, अब नफरत का खेल नहीं चलेगा

Sun, 25 Dec 2022 01:09 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 25 Dec 2022 01:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पूरे देश को जोड़ दिया है। अब पूरा देश एक साथ 'जय सिया-राम' बोल रहा है।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot targets BJP RSS in Jaipur
सीएम गहलोत ने नई एंबुलेंस सेवा को दिखाई हरी झंडी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि लगता है कि देश में सिर्फ भाजपा और आरएसएस वाले ही हिंदू है बाकी कोई हिन्दू ही नहीं है। देश को बांटते हुए इन्होंने सीता-माता और राम का भी बंटवारा कर दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को अमर जवान ज्योति पर एम्बुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे, इस दौरान ये बातें कही। मुख्यमंत्री गहलोत बोले कि क्यों ये लोग जय सिया राम नहीं बोलते। क्यों ये जय श्री राम बोलते हैं। ये लोग सिर्फ नफरत और भय फैलाते हैं। लोगों को भड़काते हैं। जबकि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से पूरे देश को जोड़ दिया है। जब 'जय सिया राम' का नाम लिया तो पूरा देश एक साथ बोल रहा है 'जय सिया राम'। अब भाजपा का नफरत का खेल नहीं चलेगा और जल्दी ही जनता इनको ठीक करेगी। इनको राम पर विश्वास नहीं है। इनको तो हिन्दू, मुस्लिम में भेद करना है। जबकि हम कहते हैं कि सब समान है। यह गांधी का देश है जो प्रेम और भाई चारे से ही चलेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को अमर जवान ज्योति से 167 नए एम्बुलेंस (बेसिक लाइफ सपोर्ट-108) वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी एम्बुलेंस को विभिन्न जिलों में आधारभूत चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करने के लिए बेडे़ में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस निरीक्षण मोबाइल एप्लीकेशन का भी विमोचन किया, जिसके माध्यम से इन एम्बुलेंस वाहनों के मूवमेंट का प्रभावी निरीक्षण किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरे देश में जहां मात्र 41 प्रतिशत आबादी के पास स्वास्थ्य बीमा है। वहीं राजस्थान में आज 90 प्रतिशत लोगों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत कवर किया गया है। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जानी चाहिए, जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति इसके लाभों से वंचित नहीं रहे। 


राजस्थान में हुआ कोरोना का शानदार प्रबंधन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कोरोना महामारी के दौरान शानदार प्रबंधन हुआ। यहां के भीलवाड़ा मॉडल की पूरे विश्व में सराहना की गई। राज्य का स्वास्थ्य ढांचा किसी भी प्रकार चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी योजनाओं का शानदार क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आज राजस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का सिरमौर राज्य बन चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed