फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cm ashok gehlot says i am a permanent jaadugar in rajasthan

Rajasthan: मेरा जादू परमानेंट है, गरीबों के आंसू पोछना जिंदगी का मकसद : सीएम गहलोत

Fri, 19 Aug 2022 11:53 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 11:53 AM IST
सार

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा, वह स्थाई जादूगर हैं। प्रदेश में उनका जादू स्थाई है। उन्होंने प्रदेश की जनता से यह अपील भी की कि अगले विधानसभा चुनाव में उनकी सरकार को फिर से मौका दें।

विज्ञापन
cm ashok gehlot says i am a permanent jaadugar in rajasthan
सीएम अशोक गहलोत - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, कुछ दिन पहले काले कपड़े पहनकर कांग्रेसी नेताओं ने महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। सरकार के सभी मंत्री घबरा गए और काले जादू की बात करने लगे। हम बचपन से जादू-टोने के खिलाफ रहे हैं। जादू तो ट्रिक है, जो कि काले जादू से अलग चीज है। वैसे मैं परमानेंट जादूगर हूं, राजस्थान में यह जादू चलता रहता है।

विज्ञापन

 

गहलोत ने कहा, मेरा जादू स्थाई है प्रदेश के अंदर। मैं स्थाई जादूगर हूं। मेरा जादू अलग तरह का है। इतनी बार जनता ने मौका दिया, मेरी जिंदगी का मकसद गरीबों के आंसू पोछना है। उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि जनता इस बार जिताए। जनता के बीच हमारी कोई न कोई योजना पहुंच गई है। जनता से अपील करता हूं कि इस बार कृपा करो हम पर।

विज्ञापन

 

गहलोत ने यह बातें गुरुवार को दिल्ली में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा, देश के बुनियादी मुद्दों पर कांग्रेस रामलीला मैदान में बड़ी रैली करने जा रही है। जनता महंगाई-बेरोजगारी से त्रस्त है। राजस्थान में घटित घटनाओं पर गहलोत ने कहा, एससी आयोग अपना काम कर रहा है, उसका जवाब देंगे। लेकिन हमने राजस्थान में कुछ नवाचार किए हैं। इसके चलते आजकल ज्यादा केस रजिस्टर हो रहे हैं। हर किसी पीड़ित की एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य कर रखा है। हमें यह पता था कि इस कदम से मुकदमों की संख्या बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा, पहले किसी मुकदमें की तफ्तीश में औसतन 300 दिन लगते थे, लेकिन हमारे इस कदम से अब 57 दिन में तफ्तीश पूरी हो जाती है। जालौर प्रकरण में प्राथमिकता से जांच चल रही है।  जयपुर की दलित महिला के आग लगाने वाली घटना को लेकर अहमदाबाद के एक वीडियो वायरल होने पर गहलोत ने कहा, कुछ लोगों को ऐसी भ्रामक खबरें फैलाने में मजा आता है। हमारा काम है सत्य के रास्ते पर चल कर पीड़ित, शोषित और दलित को न्याय दिलाना है। ऐसी घटना मानवता पर कलंक है।


 

गहलोत ने कहा, आज के दौर में छुआछूत होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बीजेपी और आरएसएस हिन्दू राष्ट्र की बात करते हैं। हम कह रहे हैं दलित भी हिंदू और स्वर्ण भी हिन्दू हैं। ऐसे में सभी को समानता का अधिकार दिलाने के लिए काम करना चाहिए। जैसा कि गांधी जी ने आजादी के आंदोलन के दौरान किया था। देश की बुनियादी समस्याओं पर पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को ध्यान देना चाहिए। यह लोकतंत्र को ताक पर रखकर केवल हिंदू मुस्लिम की बातें करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed