Rajasthan: सीएम गहलोत ने छह लाख कर्मचारियों को दिया 'दीवाली गिफ्ट', जानिए कितना मिलेगा बोनस
सीएम गहलोत ने दीवाली बोनस देकर राज्य के कर्मचारियों को राहत प्रदान की है। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद कर्मचारियों और कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य के कर्मचारियों को दीपावली पर सौगात दी है। सीएम गहलोत ने बोनस देने का ऐलान कर दिया है। इस निर्णय से राज्य के करीब छह लाख कर्मचारी लाभांवित होंगे।
6774 रुपये तदर्थ बोनस मिलेगा
आदेश के अनुसार यह लाभ राज्य कर्मचारियों को जो, राजस्थान सिविल सेवा नियम 2017, पे मेट्रिक्स लेवल-12 ग्रेड और ग्रेड पे 4800 और इसके नीचे के लेवल का वेतन ले रहे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार के राजपत्रित अधिकारियों को ये लाभ नहीं मिलेगा। यह बोनस पंचायत समिति, जिला परिषद कर्मचारियों और कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा। तदर्थ बोनस की घोषणा 2021-22 के लिए अधिकतम परिलब्धियों 7 हजार रुपये और 31 दिन के माह के आधार पर जाएगी। प्रत्येक कार्मिक को 6774 रुपये तदर्थ बोनस मिलेगा।
बता दें बोनस की 75 फीसदी राशि का नगद भुगतान और शेष 25 फीसदी सामान्य प्रावधायी निधि खाते में जमा की जाएगी। राज्य सरकार इस प्रकार 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करेगी। राज्य सरकार ने दीपावली पर बोनस देकर कर्मचारियों को राहत दी है।