{"_id":"5a2404da4f1c1b59678bfdb5","slug":"class-5th-student-died-after-badly-beaten-up-by-school-teacher-in-kota","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होमवर्क नहीं करने पर छात्र की पिटाई, सदमे से हुई मौत!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमवर्क नहीं करने पर छात्र की पिटाई, सदमे से हुई मौत!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 03 Dec 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में छात्र की मौत के बाद उसे ले जाते परिजन
- फोटो : Amar Ujala
एक छात्र की मौत के मामले में परिजनों का आरोप है कि स्कूल में टीचर ने उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद छात्र सदमे में आ गया और उसने दम तोड़ दिया।
मामला राजस्थान के कोटा जिले का है। यहां न्यू मेडिकल काॅलेज अस्पताल में भर्ती पांचवी कक्षा के एक छात्र मोहन सोनी की इलाज के दौरान आज मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनका 12 साल का बेटा महावीर नगर स्थित एक निजी स्कूल ज्योतिबा सीनियर सैकेंडरी स्कूल में पढ़ता है।
तीन दिन पहले स्कूल टीचर होमवर्क नहीं करने की बात पर उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद बच्चा कोमा में चला गया। उसे परिजनों ने न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने आज दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पिटाई के दौरान पैनिक अटैक आया था।

Trending Videos
टीचर के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
विलाप करती मां
- फोटो : Amar Ujala
बच्चे की मौत के बाद परिजन और इलाके के लोग अस्पताल पहुंचे और स्कूल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। वहीं सूचना मिलने के बाद महावीर नगर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। थानाधिकारी ताराचंद ने बताया कि ज्योतिबा सीनियर सैकेंडरी स्कूल के एक आरोपी टीचर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।