फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   clash between villagers and dalit marriage party in alwar

अश्लील गाने बजाए और शुरू हो गई दलित बारातियों व ग्रामीणों में भाटा जंग

Mon, 05 Jun 2017 11:52 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 05 Jun 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
clash between villagers and dalit marriage party in alwar
घटनास्थल।
अलवर जिले के बहतूखुर्द गांव में रविवाद दोपहर बाद यहां आई एक बारात के बारातियों व स्थानीय लोग में भाटा जंग हो गई। जिसके बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दलित समुदाय के राम खिलाड़ी जाटव की बेटी मनीषा की रविवार को शादी थी। जिसके लिए आई बारात में डीजे बज रहा था। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप था कि डीजे में अश्लील गाने बजाए जा रहे थे। साथ बारातियों ने शराब पी हुई थी। स्थानीय लोगों की ओर से समझाइश की गई तो आपस में झगड़ा हो गया। जिसके बाद बारातियों व ग्रामीणों के बीच जमकर भाटा जंग हुई। इससे पूर्व भी इस क्षेत्र में दलित समुदाय के बारात निकलने को लेकर भी विवाद होते रहें।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश का प्रयास किया। विवाद को देखते हुए गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed