{"_id":"593a14094f1c1b6c519c87d1","slug":"clash-between-two-group-in-sikar-one-dead-in-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात में दो गुट भिड़े, पत्थरबाजी में एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात में दो गुट भिड़े, पत्थरबाजी में एक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 09 Jun 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
मुर्दाघर के बाहर रोते—बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीकर के बिसायतियान चौक में देर रात को एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हुए विवाद हो गया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जानकारी के अनुसार बिसायतियान चौक में किसी मामूली बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक—दूसरे पर पथराव कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने मोहल्ला मस्तान शाह निवासी कालू उर्फ साजिद पुत्र जमील पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पथराव में करीब आधा दर्जन घायलों के साथ साजिद को भी एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां साजिद की देर रात मौत हो गई।
सूचना पर सीओ हवासिंह और कार्यवाहक कोतवाल सौरभ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। देर रात तक मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात था। उधर, शुक्रवार को साजिद के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, इससे पहले यहां अस्पताल में मृतक के परिजनों सहित सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर शव नहीं उठाया। बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजनों ने करीब तीन घंटे बाद शव को उठाया।