फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   clash between two group in sikar, one dead in clash

मामूली बात में दो गुट भिड़े, पत्थरबाजी में एक की मौत

Fri, 09 Jun 2017 03:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 09 Jun 2017 03:27 PM IST
विज्ञापन
clash between two group in sikar, one dead in clash
मुर्दाघर के बाहर रोते—बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
सीकर के बिसायतियान चौक में देर रात को एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हुए विवाद हो गया। इस दौरान जमकर पत्थरबाजी हुई। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जानकारी के अनुसार बिसायतियान चौक में किसी मामूली बात को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक—दूसरे पर पथराव कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने मोहल्ला मस्तान शाह निवासी कालू उर्फ साजिद पुत्र जमील पर लाठी और सरियों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पथराव में करीब आधा दर्जन घायलों के साथ साजिद को भी एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां साजिद की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ हवासिंह और कार्यवाहक कोतवाल सौरभ तिवारी के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। देर रात तक मौके पर पुलिस जाप्ता तैनात था। उधर, शुक्रवार को साजिद के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि, इससे पहले यहां अस्पताल में मृतक के परिजनों सहित सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर शव नहीं उठाया। बाद में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजनों ने करीब तीन घंटे बाद शव को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed