Rajasthan: सीआईडी ने पकड़ी 70 पेटी अवैध शराब से भरी टाटा मैजिक, तस्कर गिरफ्तार
सीआईडी क्राइम ब्रांच ने जयपुर में अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को पकड़ा है। जिसके बाद आरोपी को करधनी थाना पुलिस को सौंप दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने करधनी थाना क्षेत्र में 70 पेटी अवैध शराब से लोड टाटा मैजिक गाड़ी को पकड़ा है। इसके साथ ही टीम ने तस्कर संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी झुंझुनू से शराब लोड कर जयपुर ला रहा था।
एडीजी क्राइम डॉ. रवि प्रकाश ने बताया कि शनिवार को कांस्टेबल कृष्ण गोपाल को मुखबिर से अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली। जिसके बाद डीएसपी क्राइम ब्रांच पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के सुपरविजन और पुलिस निरीक्षक रामसिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल महेंद्र, कांस्टेबल करणी सिंह, रविंद्र सिंह और बंशीलाल की टीम को करधनी के किए रवाना किया गया।
टीम ने करधनी थाना क्षेत्र में संदिग्ध गाड़ी को रुकवाया। पुलिस ने जब चालक संजय कुमार से गाड़ी में रखे सामान के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर 70 पेटी अवैध शराब मिली। जिसके कोई वैध कागजात चालक के पास नहीं थे। इस पर थाना पुलिस की टीम को बुलाकर शराब से भरी गाड़ी और तस्कर को सौंपा गया। तस्कर के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत थाना करधनी में मुकदमा दर्ज किया गया है।