फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   children will not go to school without barefoot

अब नंगे पांव स्कूल नहीं जाएंगे 16000 बच्चे

Fri, 05 May 2017 06:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 05 May 2017 06:18 PM IST
विज्ञापन
children will not go to school without barefoot
कार्यक्रम में बच्चों को पैर में जूते पहनाते हुए - फोटो : amar ujala
शहर एवं गांवों की गरीब बस्तियों के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों को अब नंगे पैर स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। अजमेर शहर एवं आसपास के करीब 16 हजार से अधिक बच्चों को अक्षयपात्र फाउण्डेशन की ओर से जूते पहनाए गए।
विज्ञापन


अक्षयपात्र फाउण्डेशन एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त समारोह में मुख्य अतिथि शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे का प्रयास है कि बच्चों को स्कूली स्तर पर ही सुयोग्य नागरिक बनने का परिवेश मिले। उन्होंने कहा कि अक्षयपात्र फाउण्डेशन द्वारा सरकारी स्कूलों के बच्चों को पहनने के लिए जूते उपलब्ध कराए जाने की यह पहल निश्चित रूप से क्रांतिकारी साबित होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत ने कहा कि स्कूलों में बच्चों की शिक्षा के साथ—साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक है। 
विज्ञापन


अक्षयपात्र फाउण्डेशन के रघुपति दास ने बताया कि फाउण्डेशन द्वारा समाजहित में विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों के लिए फाउण्डेशन को पद्मश्री पुरस्कार से भी नवाजा गया है। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अजमेर शहर एवं आसपास के स्कूलों को वितरित किए जाने वाले मिड—डे— मील की संख्या में और वृद्धि की जाएगी, इससे करीब 13 हजार अतिरिक्त विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बी.एल.चौधरी, सचिव मेघना चौधरी सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed