फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   child in hospital

डेढ माह से विमंदित बालक अस्पतालकर्मियों के भरोसे

Sun, 18 Jun 2017 08:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 18 Jun 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
child in hospital
अस्पताल में भर्ती बच्चा - फोटो : amar ujala
बाल कल्याण समिति कितनी मुस्तैदी से बच्चों की सार—संभाल करती है इसकी बानगी है डेढ़ माह से अजमेर के  जेएलएन अस्पताल में भर्ती लावारिस विमंदित बालक। बच्चा महिला सुरक्षा गार्ड और नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में है। कई बार अस्पताल अधीक्षक समिति को पत्र लिख चुके हैं लेकिन समिति ने अब तक बच्चे की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन


बाल कल्याण समिति यूं तो लावारिस मिलने वाले बच्चों के लिए बड़े—बड़े दावे करती हैं लेकिन समिति के दावों की पोल जेएलएन अस्पताल में भर्ती विमंदित बालक खोल रहा है। अस्पताल के शिशुरोग विभाग प्रभारी डाॅ. बीएस कर्नावट ने बताया कि डेढ़ माह में कई बार स्थानीय और प्रदेश स्तरीय बाल कल्याण समिति को अस्पताल अधीक्षक के जरिए पत्र लिखकर बच्चे की सुध लेने की मांग की गई, लेकिन समिति ने अब तक अस्पताल आने तक की जहमत नहीं उठाई है। उन्होंने कहा कि बच्चे के खाने-पीने सहित अन्य जरूरतमंद सामग्री का वहन नर्सिंग स्टाफ और महिला सुरक्षा गार्ड कर रहे हैं। डाॅ. कर्नावट ने कहा कि बच्चा डेढ माह पूर्व गांधी भवन चौराहे पर लावारिस हालत में मिला था। अब बच्चे को नियमित उपचार मिलने से उसकी हालत में सुधार है। उन्होंने मीडिया के जरिए जिला प्रशासन से बच्चे की देखरेख के लिए समिति को पाबंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed