फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   child created false story of his own kidnapping in Jaipur

Rajasthan: ट्यूशन जाने के डर से बच्चे ने रची अपहरण की झूठी कहानी, मां को बोला-बदमाश को दांत काटकर भागा

Mon, 19 Sep 2022 08:25 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 19 Sep 2022 08:25 AM IST
सार

बच्चे के बात सुनकर मां-बाप डर गए और उन्होंने पुलिस को फोन कर दी। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बच्चा झूठ बोल रहा है। उसने बताया कि उसके मात-पिता उसे जबरदस्ती ट्यूशन भेज रहे थे।

विज्ञापन
child created false story of his own kidnapping in Jaipur
जयपुर में बच्चे ने रची झूठी किडनैपिंग की कहानी - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर में ट्यूशन जाने के डर से एक बच्चे ने खुद के किडनैप होने की झूठी कहानी रच दी। बच्चा ट्यूशन नहीं गया और घर लौटने पर उसने मां को बताया कि उसका अपहरण हो गया था, वह बदमाश के हाथ पर दांत काटकर अपनी जान बचाकर भागा है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार दोपहर 12.45 बजे महावीर नगर स्थित रहने वाला एक व्यक्ति अपने बेटे प्रजापत विहार ट्यूशन के लिए छोड़ आया। ट्यूशन सेंटर के बाहर बच्चा बाइक से नीचे उतर गया। फिर पिता काम से आगे निकल गए। बच्चा ट्यूशन पढ़ने के लिए नहीं गया। वह सड़क पर ही बैठा रहा। फिर कुछ समय बीतने के बाद वो घर की ओर चल दिया। 

विज्ञापन


मां ने बच्चे से घर आने का कारण पूछा तो उसने अपहरण की झूठी कहानी बताई। बच्चे ने मां को बताया कि बाइक सवार ने उसका अपहरण कर लिया था। उसके हाथ पर दांत काटकर वह भागा है। बच्चे की बात सुनते ही मां डर गई। उसने पति को फोन कर सारी बात बताई। जिसके बाद बच्चे के पिता ने पुलिस को फोन कर शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मुहाना थाना पुलिस ने करीब 30 मिनट तक इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी में कुछ भी नहीं दिखा, जिससे साबित हो कि बच्चे का अपहरण हुआ है। पुलिस ने बच्चे से फिर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ट्यूशन नहीं जाना चाहता था। उसके माता-पिता उसको जबरदस्ती ट्यूशन भेज रहे थे। इसलिए पिता के ट्यूशन छोड़ने के कुछ देर बाद भागकर सीधे घर आ गया। घर आकर डर के मारे उसने अपहरण की झूठी कहानी बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed