{"_id":"5a196f424f1c1b0d698be0ee","slug":"chetan-saini-case-selfie-also-raised-the-many-questions","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चेतन सैनी केस : सेल्फी ने भी उठाए सवाल, पुलिस की सफाई गलत हुई साबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतन सैनी केस : सेल्फी ने भी उठाए सवाल, पुलिस की सफाई गलत हुई साबित
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 25 Nov 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
मृतक चेतन सैनी के मोबाइल से मिली आखिरी सेल्फी
- फोटो : Amar Ujala
नाहरगढ़ किले पर लटके मिले चेतन सैनी के मामले में अभी कई सवाल उठ रहे हैं। अब एक सेल्फी ने भी इन सवालों को हवा दे दी है। पुलिस ने सेल्फी को लेकर सफाई दी थी कि चेतन ने क्राइम सीन पर ही सेल्फी ली है, जबकि वो जगह मौका स्थल से करीब 50 मीटर पहले पाई गई।
दरअसल, चेतन सैनी का फंदे पर लटका हुआ शव पुलिस के सामने कई सवाल छोड़ गया है। इन्हीं सवालों को लेकर चेतन के घरवाले भी जांच की ओर अंगुली उठा रहे हैं कि आत्महत्या करने वाला किले पर जाकर ही ऐसा कदम क्यों उठाएगा। साथ ही, सवाल उठाया जा रहा है बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे उसने नाहरगढ़ किले पर अपने मोबाइल पर सेल्फी ली। इसमें उसके चेहरे पर कोई तनाव भी नहीं दिख रहा।
वहीं, जहां उसका शव लटका मिला है वहां प्राचीर के मोखे भी करीब ढाई फीट दूरी पर हैं। ऐसे में अकेला शख्स कैसे रस्सी निकालकर उसके तीन-चार फेरे लगाकर बांध सकता है।

Trending Videos
पुलिस ने दी ये सफाई
फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
उधर, डीसीपी सत्येन्द्र सिंह ने आज पत्रकारों को बताया कि अब तक की जांच में चेतन सैनी की हत्या होने को लेकर किसी प्रकार का कोई सबूत नहीं मिला है। एक सीसीटीवी फुटेज में भी चेतन अकेले ही तेज गति से जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, फिर भी जांच अभी जारी है। सिंह का कहना है कि मामले में अब तक हुई जांच में मामला आत्महत्या का ही नजर आ रहा है।
वहीं, मृतक चेतन के परिजनों का कहना है कि उस दिन वो शादी में जाने की तैयारी में थे। इसके लिए वो गाड़ी सही कराने की बात भी कह रहे थे। तभी वे कुछ देर के लिए बाहर जाने की कहकर निकले। ऐसे में पत्नी का दावा है कि ये पूरा मामला हत्या का है।