फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chandrasekhar becomes general secretary in rajasthan BJP

यूपी के चंद्रशेखर बने राजस्थान भाजपा के संगठन महामंत्री

Thu, 17 Aug 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 17 Aug 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar becomes general secretary in rajasthan BJP
चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में भाजपा के कई सालों से खाली चल रहे संगठन महामंत्री के पद की जिम्मेदारी यूपी के चंद्रशेखर को सौंपी गई है।
विज्ञापन



चंद्रशेखर आरएसएस से जुड़े हुए हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ यूपी विधानसभा चुनावों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे पहले चंद्रशेखर पश्चिमी उत्तरप्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री के पद पर तैनात थे।

राजस्थान भाजपा में ये पद करीब नौ सालों से खाली चल रहा था। राजस्थान में अगले चुनावी वर्ष को देखते हुए चंद्रशेखर को इस पद पर लगाया जाना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर से पहले इस पद पर 2002 से 2009 तक प्रकाशचंद्र रहे थे। लेकिन वर्ष 2009 के बाद से ही ये पद खाली चल रहा था।

यहां अब ये होंगे चंद्रशेखर के मुख्य कार्य...

Chandrasekhar becomes general secretary in rajasthan BJP
BJP
प्रकाशचंद्र के बाद चंद्रशेखर इस पद पक लगाए गए तीसरे पदाधिकारी हैं। वर्ष 1989 से 2002 तक ओमप्रकाश माथुर राजस्थान के संगठन महामंत्री के पद पर काम कर चुके हैं।

भाजपा में संगठन महामंत्री का पद पर आरएसएस से जुड़े व्यक्ति को ही लगाया जाता है। ऐेसे में माना जा रहा है कि प्रदेश भाजपा और भारती भवन के बीच रिश्तों में भी मजबूत होंगे। 

संगठन महामंत्री पद मिलने के बाद चंद्रशेखर का मुख्य काम सत्ता व संगठन के बीच बेहतर तालमेल बैठाना और सत्ता व संगठन दोनों का समय-समय पर फीडबैक लेना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed