{"_id":"59e06b2c4f1c1b59678b59a1","slug":"central-sports-minister-angry-he-said-coach-is-just-doing-a-government-job","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हालात देख गुस्साए केंद्रीय खेल मंत्री, बोले-कोच बस सरकारी नौकरी कर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हालात देख गुस्साए केंद्रीय खेल मंत्री, बोले-कोच बस सरकारी नौकरी कर रहे हैं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 13 Oct 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
राज्यवर्धन सिंह राठौड़
- फोटो : फाइल फोटो
केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आज सुबह शहर के जाने माने स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम के हालात को देखकर वे इस कदर उखड़ गए कि उन्होंने ये तक कह दिया कि स्टेडियम के कोच केवल सरकारी नौकरी कर रहे हैं।
दरअसल, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आज एक सरकारी कार्यक्रम में भाग लेने जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उतरने के बाद वे सीधे ही विद्याधर नगर स्टेडियम पहुंच गए। अपने औचक निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में राठौड़ ने जो देखा वो दंग रह गए। स्टेडियम में मौजूदा व्यवस्था को लेकर उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई।
राठौड़ ने स्टेडियम की स्थिति को देखकर नाराजगी जताई। उन्होने कहा कि कई जगहें ऐसी होती हैं जहां पर सुविधाएं या संसाधन उपलब्ध नहीं होते हैं। कुछ जगहों पर संसाधन तो होते हैं लेकिन उन संसाधनों का इस्तेमाल नहीं होता है। यहां पर कुछ इसी तरह की स्थिति है। संसाधन तो मौजूद हैं, लेकिन उपयोग ही नहीं हो पा रहा है। इस बारे में जो स्पोर्टस अथोरिटी है, उससे बात करुंगा। इसे लेकर जो एमओयू किया गया है, उसे आज ही जाकर देखूंगा।

Trending Videos
नहीं हो रहा संसाधनों का इस्तेमाल
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
- फोटो : फाइल फोटो
राठौड़ ने खिलाड़ियों से बात करके पूरी स्थिति का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात चीत के दौरान कहा कि संसाधनों का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा है। यहां के कोच को देखकर लगता है कि जैसे वे कोच नहीं है केवल सरकारी नौकरी कर रहे हैं। इस बारे जल्द ही कदम उठाए जाएंगे। कोशिश रहेगी की खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं व ट्रेनिंग मिले।
गौरतलब है कि विद्याधर नगर स्टेडियम समेत शहर के कई खेल मैदानों के हालात दिन-ब-दिन बदतर हो रहे हैं। ऐसे में राठौड़ के इस औचक निरीक्षण के बाद खिलाड़ियों को अब उम्मीद बंध रही है कि उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।