फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cbi will investigate the case relate to bikaner land

वाड्रा को लगा एक और झटका, सीबीआई करेगी इस घोटाले की जांच

Wed, 30 Aug 2017 01:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 30 Aug 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
cbi will investigate the case relate to bikaner land
रॉबर्ट वाड्रा

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का आज एक और झटका लगा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा की कथित कंपनी स्काई लाईट हॉस्पिटलिटी के बीकानेर में किए गए विवादित जमीन सौदों की जांच अब सीबीआई करेगी। इसी माह की 20 तारीख को राजस्थान सरकार ने इस सबंध में सीबीआई से जांच की सिफारिश की थी जिसे आज सीबीआई ने मंजूर कर लिया है।

गौरतलब है कि बीकानेर के दो पुलिस स्टेशन में जमीन घोटाले के सबंध में कुल 18 एफआईआर दर्ज की गई। इनमें 16 एफआईआर बीकानेर के गजनेर में जबकि दो एफआईआर कोलायत पुलिस स्टेशन में दर्ज है। जिसमें चार एफआईआर रॉबर्ट वाड्रा की कथित कंपनी के विरुद्ध है। राज्य सरकार ने सभी एफआईआर से सबंधित फाइलें सीबीआई को भेज दी थी। यह जानकारी के राज्य के गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने दी थी।

विज्ञापन

कथित वाड्रा की कंपनी पर है ये आरोप

cbi will investigate the case relate to bikaner land
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार वाड्रा की कंपनी पर आरोप है कि वर्ष 2009 से 2011 के दौरान यह बीकानेर जिले में करीब 375 हैक्टेयर जमीन का फर्जी दस्तावेजों की मदद से सौदा किया गया।

गौरतलब है कि इस केस की जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा हैं। इस सबंध में ईडी कई छापे भी मार चुका है। जानकारी के अनुसार बीकानेर के कोलायत में 30 से ज्यादा गांव ऐसे है जहां जमीन का अवैध बेचान​ किया गया।

यहां के राजस्व विभाग से कर्मचारियों के अनुसार जिस जमीन के अवैध सौदे किए गए है वह सेना के फायरिंग रेंज के लिए थी, लेकिन भूमाफिया के मदद से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर जमीन बेच दी गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed