फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   car met with a crucial road accident after drive fall asleep while driving

नींद की झपकी ने हमेशा के लिए बंद कर दी आखें

Thu, 30 Nov 2017 05:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 30 Nov 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
car met with a crucial road accident after drive fall asleep while driving
डेमो इमेज
एक कार चालक को नींद की झपकी आ जाने से वो हादसे का शिकार हो गया और जिससे वो मौत के आगोश में चला गया। जानकारी के अनुसार आज राजसमंद जिले के दिवेर क्षेत्र में महाराष्ट्र नंबर की एक कार दिवेर क्षेत्र के पास नेशनल हाइवे पर अचानक ही पलट गई जिसमें सवार कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कार चालक को वाहन चलाते वक्त अचानक झपकी आ गई जिसके चलते उसकी जान चली गई। दिवेर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम और आवश्यक कार्यवाही के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार सुबह यहां नेशनल हाइवे-8 के दराड़ा के पास हुई जहां एक कार चालक कार में लहूलुहान होकर मृत पाया गया। पुलिस ने बताया कि कार में कोई अन्य व्यक्ति सवार नहीं था। पुलिस ने शव को तत्काल दिवेर अस्पताल पहुंचाया। मृतक के पास मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान गुड़ा नारकान, जिला पाली निवासी प्रहलाद (26) पुत्र नरपतसिंंह राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed