फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Camel safari with message of save daughter

बॉर्डर पर वेलकम: कैमल सफारी से ये मैसेज देने पहुंची लेडी आॅफिसर्स

Wed, 23 Aug 2017 02:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 23 Aug 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
Camel safari with message of save daughter
कैमल सफारी - फोटो : amar ujala
आज भारत-पाकिस्तान बॉर्डर इलाके में खास नजारा देखने को मिला। यहां जैसे ही ऊंट पर बैठा महिलाओं का दल आया तो बीएसएफ जवानों ने इनका स्वागत हार पहनाकर किया।
विज्ञापन


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश लेकर कैमल सफारी का ये दल 15 अगस्त को गुजरात से रवाना हुआ था। दल आज जैसलमेर की सीमा पर स्थित 56वीं वाहिनी की सीमा चौकी रायधनवाला पर पहुंचा। यहां बीएसएफ क्षेत्रीय मुख्यालय के अधिकारियों और जवानों द्वारा दल का भव्य स्वागत किया गया। दल के सदस्यों को गले में हार पहनाए गए और उनके द्वारा बेटी बचाने का संदेश देने के लिए की गई पहल को सराहा गया। कैमल सफारी के इस दल में सीमा सुरक्षा बल की 11 और वायुसेना की 9 महिला अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


 

इसके बाद यहां होगी दल की रवानगी

Camel safari with message of save daughter
हार पहनाकर स्वागत करते - फोटो : amar ujala
बेटी बचाओ, बेटी पढाओ के संदेश को कैमल सफारी की महिला सदस्यों द्वारा जिले के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। यहां दल की सदस्य सीमावर्ती गांव के ग्रामीणों को बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई व समाज में बेटी के महत्व को बताएगा। करीब एक सप्ताह तक जैसलमेर जिले के सीमावर्ती गांवों में बेटी बचाने का संदेश देने के बाद यह दल बीकानेर रवाना होगा। जहां से ये 2 अक्टूबर को पंजाब के वाघा बार्डर तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed