Gujrat Election: अशोक गहलोत की चुनावी सभा में घुसा सांड, नाराज CM बोले-डिस्टर्ब करने के लिए भेज देती है BJP
अशोक गहलोत के गुजरात के चुनावी सभा में एक अवारा सांड घुस गया। जिसके बाद सीएम गहलोत ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि मैं बचपन से देख रहा हूं कि कांग्रेस की मीटिंग में भाजपा वाले ऐसा ही करते हैं।
विस्तार
गुजरात में चुनाव से पहले सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हैं। इसी बीच गुजरात में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चुनावी सभा में एक सांड घुस गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
सीएम अशोक गहलोत सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान सांड घुसने से सभा में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद अशोक गहलोत ने इधर-उधर न भागने की अपील की। इसके साथ ही लगे हाथ उन्होंने भाजपा को लपेटे में ले लिया। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि मैं बचपन से देख रहा हूं कि जब भी कभी कांग्रेस की मीटिंग होती है, तब भाजपा के लोग गायों और सांडों को डिस्टर्ब करने के लिए भेज देते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि गहलोत सभी को कह रहे हैं कि आप इधर-उधर मत भागिये। सांड को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कार्यकर्ता निकाल देंगे। उसके बाद सांड को सभा से बाहर निकाला गया।
गुजरात में @ashokgehlot51 की सभा में घुस आया सांड। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि @BJP4India वाले सांड को भेज देते हैं मेरी मीटिंग में... #GujaratElections2022 #Rajasthan #GujaratAssemblyPolls #GujaratWithCongress https://t.co/94HaRhREYL pic.twitter.com/fxsFkh71sC
— Ravindra Bhajni (@ravibhajni) November 29, 2022
वीडियो गुजरात की किस चुनावी सभा की है, इसको लेकर पुष्टि नहीं हुई है। जब सांड घुसा तो गहलोत राजस्थान की योजनाओं के बारे में बता रहे थे। बता दें कि कांग्रेस ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को गुजरात चुनाव में पर्यवेक्षक बनाया है। गहलोत को कांग्रेस पहले भी गुजरात चुनाव की जिम्मेदारी दे चुकी है।
सोशल मीडिया पर यूजर कर रहे सवाल-हर बात की जिम्मेदार भाजपा
गहलोत की सभा में सांड घुसने पर सोशल मीडिया पर यूजर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग सीएम गहलोत के पक्ष में वीडियो शेयर कर रहे हैं। वहीं कुछ ने सीएम गहलोत को घेरते हुए कहा कि क्या हर बात की जिम्मेदार भाजपा ही है ?