{"_id":"5a1128ac4f1c1bd9798bd642","slug":"bsf-caught-suspicious-hawk-loaded-with-some-device-came-from-pakistan-s-side","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने बाज के पंजो में बांधकर भारत भेजी संदिग्ध चीज, बीएसएफ ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने बाज के पंजो में बांधकर भारत भेजी संदिग्ध चीज, बीएसएफ ने पकड़ा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
demo image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बॉर्डर पर फिर अपनी एक नापाक हरकत दोहराई है जिसमें एक बेजुबान का इस्तेमाल किया गया है। बीएसएफ ने पाकिस्तान की तरफ से उड़कर आया एक बाज राजस्थान से लगती भारत पाक सीमा के पास से पकड़ा है जिसके पंजो में कुछ संदिग्ध चीजें लगी हुई पाई गई है।
जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर के गांव 1वी से शनिवार को पाकिस्तान की ओर से उड़कर आए एक बाज को स्थानीय पुलिस और बीएसएफ ने पकड़ा है जिसके पंजो में 4 चार संदिग्ध छल्ले एवं उसके पंखों पर किसी सैलनुमा चीज बंधी हुई थी।
आज इस संदिग्ध बाज को बीकानेर के पशु मेडिकल कॉलेज ले आया गया है जहां उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही ये साफ हो पाएगा कि बाज के शरीर के अंदर भी क्या कोई संदिग्ध चीज मौजूद है। वहीं बीएसएफ भी बाज के पंजे और पंख में मिली चीजों की गहनता से जांच कर रही है।

जासूसी का जताया जा रहा अंदेशा
demo image
प्रथमदृष्टया बीएसएफ ने ये अंदेशा जताया है कि बाज द्वारा पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा के आसपास के इलाकों की जासूसी कराई जा रही थी। उसके शरीर पर लगे डिवाइसों की जांच के बाद स्थिती साफ होगी।
इधर, सबसे पहले संदिग्ध बाज को 1वी गांव में एक किसान ने देखा था जिसके बाद वो सीधा थाने पहुंचा और पुलिस को सूचना दी और बीएसएफ को भी जानकारी दी। पुलिस और बीएसएफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाज को पकड़ लिया जिसके बाद उसका एक्सरे कराने के लिए सीधा स्थानीय पशु चिकित्सालय भेज दिया गया।