{"_id":"5a0149c34f1c1b7a548bb5a2","slug":"bsf-apprehended-12-year-old-pak-boy-from-border-area-released-him-after-flag-meeting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऊंट चराते भारत आ गया पाकिस्तानी लड़का, BSF ने उठाया यह कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंट चराते भारत आ गया पाकिस्तानी लड़का, BSF ने उठाया यह कदम
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 07 Nov 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
भूलवश भारतीय सीमा में दाखिल हुआ 12 वर्षीय किशोर आसिफ
- फोटो : Amar Ujala
भारत-पाक सीमा पर स्थित सरहदी जिले जैसलमेर में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर एक 12 साल का किशोर भारत में आ गए। बीएसएफ ने इसे पकड़ लिया।
बीएसएफ की 119वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने भारतीय सीमा में घुस आए इस पाकिस्तानी किशोर से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना नाम आसिफ पुत्र हाजी बताया।उसका कहना था कि वह अपने पिता के साथ ऊंट चराता है और भूलवश सीमा पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हो गया। बीएसएफ ने उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

Trending Videos
आपत्ति दर्ज कराने के बाद BSF ने उठाया यह कदम
डेमो इमेज
सीमा सुरक्षा बल ने इस संबंध में पाकिस्तान रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग की और सारी घटना की जानकारी दी।
पाक रेंजर्स की ओर से बताया कि आसिफ भूलवश पाकिस्तान से भटकर भारतीय सीमा में आ गया। बाद में आसिफ को पाक रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया।
पाक रेंजर्स की ओर से बताया कि आसिफ भूलवश पाकिस्तान से भटकर भारतीय सीमा में आ गया। बाद में आसिफ को पाक रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया।