{"_id":"621fdbabfef0f8093629c684","slug":"bjym-shows-black-flags-to-rajasthan-congress-president-govind-singh-dotasra","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: भाजयुमो ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दिखाए काले झंडे, रीट परीक्षा में धांधली के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: भाजयुमो ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को दिखाए काले झंडे, रीट परीक्षा में धांधली के विरोध में किया प्रदर्शन
Thu, 03 Mar 2022 02:33 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Mar 2022 02:33 AM IST
सार
पुलिस ने कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को सड़क से पीछे धकेलने का प्रयास किया बाद में एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
गोविंद सिंग डोटासरा
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
राजस्थान के झुंझुनू जिले में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और पार्टी के चुनाव प्रभारी संजय निरुपम को भाजयुमो ने काले झंडे दिखाए। भाजयुमो कार्यकर्ता रीट परीक्षा में धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कांग्रेस सदस्यता अभियान शुरू करने के लिए डोटासरा और निरुपम झुंझुनू के दौरे पर आए थे।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही, पुलिस ने कहा कि जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को सड़क से पीछे धकेलने का प्रयास किया बाद में एक कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
भाजपा के झुंझुनू जिले के अध्यक्ष पवन मंडाविया ने कहा कि जब भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा - 2021 (रीट) में धांधली के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करना चाहा, तो सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कृत्यों का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है, यह एक ऐसा कृत्य है जो लोकतंत्र की सीमाओं का उल्लंघन करता है।
विज्ञापन