फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bjp to contest by-election from social engineering in rajasthan

उपचुनाव: सोशल इंजीनियरिंग के बूते चुनावी समर में उतरेगी भाजपा

Fri, 29 Dec 2017 08:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 29 Dec 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
bjp to contest by-election from social engineering in rajasthan
भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन किया - फोटो : Amar Ujala

राजस्थान में लोकसभा की दो और विधानसभा की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा सोशल इंजीनियरिंग का सहारा लेगी।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय और बाद में सीएम हाउस में हुए मंथन में इन सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हुई। प्रदेश भाजपा की ओर से भेजे जाने वाले पैनल पर अंतिम निर्णय केंद्रीय संसदीय बोर्ड में होगा। अलवर और अजमेर लोकसभा तथा मांडलगढ़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव 29 जनवरी को है। चुनाव कार्यक्रम जारी हो चुका है। 

आज भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन किया। इस मंथन में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, केंद्रीय भाजपा नेता वी.सतीश, चंद्रशेखर आदि मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा यह चुनाव सोशल इंजीनियरिंग के बूते लड़ेगी। इसके तहत पिछले दिनों राजनीतिक घटनाओं को देखते हुए जातीय समीकरण बिठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

अजमेर में जाट नेता पर भरोसा

bjp to contest by-election from social engineering in rajasthan
वीवीपीएटी

अजमेर लोकसभा सीट सांवरलाल जाट के निधन से खाली हुई है। मंथन के दौरान यहां से स्वर्गीय सांवरलाल जाट के बेटे रामस्वरुप लांबा का नाम प्रमुख रुप से सामने आया है। 

दरअसल, भाजपा लांबा को टिकट देकर दो निशाने साधने की कोशिश कर रही हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि सांवरलाल जाट के निधन के बाद उनके परिवार के प्रति यहां सहानुभूति है। उनके परिवार से किसी सदस्य को टिकट देकर इस लहर का फायदा उठाया जा सकता है। दूसरे, इस बहाने जाट समाज को भी राजी किया जा सकेगा। यहां से बीपी सारस्वत समेत कुछ और नामों पर भी चर्चा की गई। 

अलवर में यादव पर खेल सकती है दांव

bjp to contest by-election from social engineering in rajasthan
EVM

अलवर में महंत चांदनाथ के निधन के कारण रिक्त हुई सीट पर भाजपा कुछ ज्यादा मशक्कत कर रही हैं। दरअसल, यहां से कांग्रेस ने डॉ. करण सिंह यादव को टिकट देने की घोषणा की है। ऐसे में भाजपा यहां से यादव कार्ड खेलती है तो जसवंत यादव को टिकट दे सकती है। जसवंत यादव के अतिरिक्त यहां से बालकनाथ और संजय शर्मा का भी नाम चल रहा है। 


मांडलगढ़ में राजपूत कार्ड

मांडलगढ़ विधानसभा सीट कीर्तिकुमारी के निधन के कारण रिक्त हुई है। यहां से भाजपा राजपूत कार्ड पर मैदान में उतर सकती है। यहां से हर्षिता कुमारी और शक्तिसिंह का नाम प्रमुख है। इसके साथ ही बद्री गुरुजी धाकड़ के नाम पर भी चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed