फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP targets Rahul Gandhi on China war preparations statement

India-China Clash: 'यह नेहरू का भारत नहीं, जो सोते-सोते...', राहुल के चीन से युद्ध वाले बयान पर BJP का पलटवार

Sat, 17 Dec 2022 10:05 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 17 Dec 2022 10:05 AM IST
सार

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि खुद को रीलांच करने के लिए राहुल गांधी को देश सुरक्षा को लेकर गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए। यहां तक की बीजेपी नेता ने राजीव गांधी फाउंडेशन पर चीन से पैसा लेने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
BJP targets Rahul Gandhi on China war preparations statement
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी ने बयान दिया कि केंद्र सरकार चीन मुद्दे को नजरअंदाज कर रह है। देश की सरकार सोई हुई है और चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है। उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि ये भारत उनके परदादा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का नहीं है। जिन्होंने चीन को भारतीय जमीन हड़पने की अनुमति दी थी।

विज्ञापन


चीन मुद्दे पर हमले के बाद भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने राहुल गांधी पर बोला। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से 135 करोड़ रुपये का चंदा मिला। राहुल गांधी चीन के इतने करीब आ गए हैं कि उन्हें पता है कि वह आगे क्या करने वाला है।

विज्ञापन


राठौड़ ने कहा कि अपनी यात्रा के दौरान, राहुल गांधी ने देश में भ्रम फैलाने और भारतीय सैनिकों का मनोबल गिराने के लिए भारतीय सुरक्षा को लेकर बयान दिया है। यह उनके परदादा नेहरू का भारत नहीं है, जिन्होंने सोते हुए चीन से 37,242 वर्ग किमी जमीन खो दिया था। खुद को रीलांच करने के लिए राहुल गांधी को देश सुरक्षा पर गैर जिम्मेदाराना बयान नहीं देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। राजीव गांधी फाउंडेशन ने चीन से पैसा लिया, यह एक प्रकार का भ्रष्टाचार है। पंडित नेहरू और कांग्रेस के शासनकाल में हमारी जमीन किस तरह चीन के पास गई, यह सभी जानते हैं। 

क्या कहा था राहुल गांधी ने

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा केंद्र सरकार चीन मुद्दे को नजरअंदाज कर रहा है। तवांग मुद्दे को छिपाने की कोशिश की जा रही है। देश की सरकार सोई हुई है और चीन ने युद्ध की तैयारी की है। हिंदुस्तान की सरकार रणनीतिक रूप से काम नहीं करती है, इवेंट बेस काम करती है। जहां जिओ पॉलिटिक्स की बात आती है, वहां इवेंट काम नहीं आते, वहां ताकत काम आती है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि चीन पर कोई सवाल नहीं पूछ रहा है। चीन ने 2 हजार स्क्वायर किलोमीटर जमीन पर कब्जा कर लिया। हिंदुस्तान के 20 जवानों को शहीद किया। वे हमारे जवानों को अरुणाचल प्रदेश में पीट रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed