फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bjp state incharge arun singh said-every mla is cm in Rajasthan congress government

Politics: 'कांग्रेस शासन में हर विधायक मुख्यमंत्री, पिछली बीजेपी सरकार की योजनाओं का नाम बदला जा रहा'

Thu, 29 Dec 2022 09:03 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 09:03 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने विधानसभा टोडाभीम के नादौती में जन आक्रोश महासभा को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस के शासन में हर विधायक ही मुख्यमंत्री है। जनता कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार और जंगलराज से परेशान है।

विज्ञापन
bjp state incharge arun singh said-every mla is cm in Rajasthan congress government
अरुण सिंह,प्रदेश प्रभारी,बीजेपी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बीजेपी राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह ने कहा, राहुल गांधी और सीएम गहलोत किसानों से किया कर्जा माफी का वादा भूल गए। इस सरकार ने किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया। कटाक्ष करते हुए अरुण सिंह बोले, लगता है अभी तक कांग्रेस सरकार के कर्जमाफी करने के 10 दिन पूरे नहीं हुए हैं। राजस्थान में गहलोत सरकार के चार साल के शासनकाल में भ्रष्टाचार, महिला और दलित उत्पीड़न, गैंगवार, गैंगरेप, बेरोज़गारी सबसे ज्यादा हुई है। पेट्रोल-डीजल और बिजली की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश की जनता कांग्रेस के कुशासन, भ्रष्टाचार और जंगलराज से परेशान है। कांग्रेस का हर विधायक खुदको मुख्यमंत्री समझकर चल रहा है, ऐसे हालात में यह सरकार चल रही है।
विज्ञापन


पिछली बीजेपी सरकार की योजनाओं को बंद कर केवल नाम बदला जा रहा...
अरूण सिंह ने कहा, राहुल गांधी ने चुनाव से पहले एक से 10 तक की गिनती गिनकर जनता से वादा किया था कि सत्ता में आने पर 10 दिन में किसानों की सम्पूर्ण कर्जमाफी होगी। लेकिन किसानों की जमीन नीलाम हो रही हैं। कुर्की हो रही है, इससे जनता में कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश है। उन्होंने कहा, भर्ती परीक्षा के पेपर लीक करने वाले माफियाओं पर लगाम लगाने में सरकार नाकाम रही है। सरकार की नाकामी के कारण ही पेपर लीक हो रहे हैं और अपराध बढ़ रहे हैं। 27 लाख बेरोजगारों में से केवल 53 हजार को भत्ता देकर उनका मजाक उड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


बीजेपी सरकार के वक्त बेरोजगारी दर 5.4 प्रतिशत थी, जो गहलोत सरकार ने बढ़ाकर 32 फीसदी तक पहुंचा दी है। आज लगभग 30 लाख बेरोजगार नौजवान नौकरी और वादा पूरा करने का इंतजार कर रहा है। चार साल तक सरकार हाथ पर हाथ धरकर बैठी रही। अब चुनावी बजट में लॉलीपॉप देने से जनता झांसे में नहीं आने वाली है। इस सरकार ने न केवल संविदाकर्मियों के साथ वादाखिलाफी की है, बल्कि पिछली बीजेपी सरकार के वक्त की योजनाओं को भी बंद करके केवल नाम बदला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेपर लीक करवाने वाली कांग्रेस सरकार को युवा 2023 में उखाड़ फेंकेंगे...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने दूदू और किशनगढ़ में जन आक्रोश सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, पेपर लीक करवाने वाली कांग्रेस सरकार को प्रदेश के युवा 2023 में उखाड़ फेंकेंगे। सभा में भारी संख्या में किसान और युवा शामिल हुए, जिन्हें पूनिया ने विजय संकल्प 2023 को प्रचंड बहुमत के साथ सफल बनाने का संकल्प दिलाया। सतीश पूनिया बोले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  नेतृत्व और जनकल्याण की नीतियों से 2023 में भाजपा तीन चौथाई बहुमत की सरकार राजस्थान में  बनाएगी। जो सुरक्षित, शांतिप्रिय, विकसित और समृद्ध राजस्थान बनाने के लिए संकल्प के साथ काम करेगी। 

4 साल में 16 बार पेपर लीक, 69 लाख किसानों को कर्जमाफी का इंतजार...
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पूनिया बोले, कांग्रेस सरकार के चार साल के शासन में लगभग 16 बार पेपर लीक हो चुके हैं। साल 2018 में किसानों से सम्पूर्ण कर्जमाफी करने का जो वादा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किया, वह आज तक पूरा नहीं किया। प्रदेश के 69 लाख किसान कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कर्ज से तंग आकर प्रदेश भर में 200 से ज्यादा किसान सुसाइड कर चुके हैं।


8 लाख 61 हजार से ज्यादा मुकदमे...
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, राज्य में कानून व्यवस्था के बुरे हालात हैं। गांव, शहर और घर में भी आमजन, बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। चार सालों में आठ लाख 61 हजार से ज्यादा मुकदमों में महिलाओं, आदिवासियों और दलितों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध हुए हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed