Rajasthan: नेताओं को देखकर भड़क गई गाय माता ! भाजपा विधायक से रस्सी छुड़ाकर भागी
राजस्थान विधानसभा में एक विधायक गाय लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे लेकिन गाय उनसे रस्सी छुड़ाकर भाग गई। ऐसे में गहलोत सरकार को घेरने आए नेता खुद सवालों से घिर गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा के बाहर सोमवार को अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। भाजपा विधायक लंपी बीमारी को लेकर गहलोत सरकार का विरोध जताने पहुंचे थे। इसी दौरान विधायक सुरेश रावत एक लंपी पीड़ित गाय लेकर विधानसभा पहुंचे। गाय विधायक से रस्सी छुड़ाकर भाग गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गाय को पकड़ने के लिए विधायक और अन्य लोगों ने दौड़ भी लगा दी लेकिन गाय किसी के हाथ न आई। मीडिया से बात करते हुए विधायक सुरेश रावत ने गाय भागने पर भी सरकार को घेर लिया। उन्होंने कहा कि गाय माता सरकार से नाराज हैं, इसीलिए वो विधानसभा नहीं आना चाहती। यही कारण था कि वह यहां से चली गईं।
वहीं विधायक से जब सवाल किया गया कि क्या गाय माता भाजपा से नाराज नहीं हैं? जो लंपी बीमारी पर शांत हैं तो विधायक ने सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि वो लगातार गौ सेवा भी कर रहे हैं और हर भाजपा विधायक ने 10 लाख रुपए विधायक कोष से दिए भी हैं। इसको लेकर भाजपा बड़ा प्रदर्शन भी करने जा रही है।