फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bjp mla left an important meeting conducted by health minister

चिकित्सा मंत्री की मीटिंग बीच में ही छोड़ आए ये विधायक, पहले भी रहे हैं विवादों में

Thu, 02 Nov 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 02 Nov 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
bjp mla left an important meeting conducted by health minister
चिकित्सा मंत्री की बैठक में शामिल विधायक - फोटो : Amar Ujala
अपनी सरकार के खिलाफ कई बार विवादित बयान दे चुके भाजपा विधायक ने एक बार फिर से बगावती तेवर दिखाए हैं।
विज्ञापन



चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ आज डेंगू सहित मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे। इस बैठक में कई विधायकों के साथ भाजपा विधायक भवानी सिंह राजावत भी मौजूद थे। बैठक को छोड़कर राजावत अचानक बाहर आ गए और उन्होनें बैठक का बहिष्कार करने की कहते हुए चिकित्सा महकमे पर आरोप जड़े की महकमा अब भी गलत आंकड़े पेश कर रहा है।

उन्होनें कहा कि 100 से ज्यादा मौतें डेंगू रोग से हो चुकी है लेकिन अधिकारी गलत आंकड़े मंत्री के सामने पेश कर रहे हैं और मंत्री उनकी हां में हां मिला रहे है। यहीं नहीं राजावत ने इससे ज्यादा तीखी प्रतिक्रिया दे डाली।
विज्ञापन

पीएम को कोटा में नहीं उतरने देने जैसे बयान दे चुके हैं राजावत

bjp mla left an important meeting conducted by health minister
बैठक से बाहर आते विधायक भवानी सिंह राजावत - फोटो : Amar Ujala
वहीं राजावत की बैठक के बहिष्कार के मामले चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राजावत बैठक का बहिष्कार करके नहीं गए, उन्हें जरूरी काम था इसलिये वह बैठक छोड़कर गए। मंत्री ने यह भी कहा कि यदि मीडिया में राजावत ऐसा बयान दे रहे है तो वह गैर जिम्मेदाराना बयान है।

गौरतलब है कि कोटा के लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक भवानी सिंह राजावत अपने बयानों से हमेशा से ही सुर्खियों में रहे हैं और कई बार अपनी सरकार के मंत्रियों और योजनाओं को वे आड़े हाथों ले चुके हैं। एकबार तो राजावत ने कोटा के हवाई सेवाओं से नहीं जोड़े जाने के चलते यहां तक कह दिया था कि वो देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी को कोटा की धरती पर उतरने नहीं देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed