फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP leader shot dead, post-mortem today

भाजपा नेता को सरेराह गोली मारी, ये माना जा रहा है हत्या का कारण

Fri, 11 Aug 2017 11:13 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
BJP leader shot dead, post-mortem today
हत्या - फोटो : सांकेत‌िक ‌च‌ित्र
रेलवे स्टेशन के बाहर बैठे भाजपा के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सरेआम हुई हत्या से इलाके में हड़कम्प मच गया। माना जा रहा है यह हत्या प्रोपर्टी विवाद के चलते किया गया है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के जिले कोटा का है। कोटा में प्रोपर्टी व्यवस्था व भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश मालवीय की कल देर रात हत्या कर दी गई। दुर्गश रेलवे स्टेशन के बाहर सुलभ कॉम्प्लैक्स के पास बैठकर  बातें कर रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे एक अज्ञात युवक ने आकर उनके सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। लोग कुछ समझते इससे पहले ही युवक भाग निकला। इसके बाद लोगों ने मिलकर दुर्गेश को एमडीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विवाद की थाने को पहले से ही थी सूचना

BJP leader shot dead, post-mortem today
हत्या
वारदात की जानकारी मिलने के बाद दुर्गेश के परिजनों के साथ ही पार्टी के लोग भी अस्पताल पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दुर्गेश प्रोपर्टी व्यवसायी भी था। ऐसे उसका एक भूखंड को लेकर विवाद भी चल रहा था। इसकी शिकायत थाने में भी की गई थी। इस हत्या के पीछे इसी तरह के विवाद के होने की अंदेशा है।

मामले में आज दुर्गेश के शव का पोस्टमार्टम होगा। अस्पताल के बाहर पुलिस का भारी जाप्ता लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed