फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi was seen driving a bullock cart in Rajasthan

Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में बैलगाड़ी चलाते नजर आए राहुल गांधी, देखें देसी अवतार का वीडियो

Mon, 12 Dec 2022 04:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 12 Dec 2022 04:03 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी किसानों के साथ बैलगाड़ी पर चढ़ गए और लगाम पकड़ी और लाबान गांव के रास्ते में कोटखुर्द और दीखेड़ा गांव के बीच लगभग 500 मीटर तक बैलगाड़ी चलाई।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi was seen driving a bullock cart in Rajasthan
बैलगाड़ी पर राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लोगों से बातचीत की और बैलगाड़ी की सवारी की। इस दौरान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के 95वें दिन राहुल गांधी ने रविवार सुबह कोटखुर्द गांव से कोटा-लालसोट राजमार्ग पर देईखेड़ा गांव तक बैलगाड़ी की सवारी की। जब पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने बलदेवपुरा गांव से अपनी पदयात्रा शुरू की, तो उन्होंने देखा कि एक बैलगाड़ी किसानों के एक समूह को ले जा रही है, जो हाथ हिलाकर उनका स्वागत कर रहे थे।

विज्ञापन


स्थानीय कांग्रेस नेता महावीर मीणा ने कहा, राहुल गांधी बैलगाड़ी पर आए और किसानों से बातचीत की। उन्होंने उनकी शिकायतें भी सुनीं। महावीर मीणा ने कहा, मैंने उनसे बैलगाड़ी की सवारी करने का अनुरोध किया, जिसके बाद वे बैलगाड़ी पर चढ़ गए। लगाम पकड़ी और लाबान गांव के रास्ते में कोटखुर्द और दीखेड़ा गांव के बीच लगभग 500 मीटर तक गाड़ी चलाई। राहुल गांधी ने बैलगाड़ी पर करीब 10 मिनट बिताए। इस बीच शाम को लाबन से बूंदी जिले के लेखारी रेलवे स्टेशन तक मार्च के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा राहुल गांधी के साथ शामिल हुए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में इन जिलों से होकर गुजरेगी यात्रा...
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष चर्मेश शर्मा ने कहा, अभिनेत्री दिव्यांगना सूर्यवंशी और अभिनेता सिद्धार्थ थम्बोली भी रविवार शाम बूंदी पहुंचे और यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा 21 दिसंबर को हरियाणा में प्रवेश करने से पहले 17 दिनों में झालावाड़, कोटा, बूंदी, सवाई माधोपुर, दौसा और अलवर जिलों से होते हुए राजस्थान में लगभग 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सहित तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना से होकर गुजर चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा फरवरी 2023 की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में संपन्न होगी और 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed