फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi bid farewell by hugging Ashok Gehlot and Sachin Pilot

Rajasthan: हरियाणा में प्रवेश करने से पहले गहलोत-पायलट को गले लगा विदा हुए राहुल, क्या सुलह के दे गए संकेत ?

Wed, 21 Dec 2022 12:09 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 21 Dec 2022 12:09 PM IST
सार

भारत जोड़ो यात्रा से पहले राजस्थान कांग्रेस में सियासी संग्राम मचा हुआ था। गहलोत और पायलट गुट एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे। हालांकि, यात्रा के दौरान दोनों की खींचतान बंद थी। अब सियासी गलियारों में एक ही चर्चा है कि क्या भारत जोड़ो यात्रा की विदाई के बाद एक बार फिर पायलट और गहलोत गुट की लड़ाई सामने आएगी ?

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra Rahul Gandhi bid farewell by hugging Ashok Gehlot and Sachin Pilot
सचिन पायलट और सीएम गहलोत को गले लगाते राहुल - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा 16 दिन बाद राजस्थान के अलवर से हरियाणा में प्रवेश कर गई। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए सीएम गहलोत को धन्यवाद दिया। वहीं हरियाणा में प्रवेश करने से पहले राहुल ने सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट को गले लगाकर विदाई ली।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र भी मौजूद रहे। राहुल इनसे भी गले मिले और गोविंद सिंह डोटासरा का आभार जताया। राजस्थान में यात्रा का पड़ाव पूरा होने पर फ्लैग हैंडओवर सेरेमनी आयोजित की गई। इस दौरान राहुल सीएम अशोक गहलोत और पायलट को गले लगाया। उसके बाद भारत जोड़ो यात्रा नूह के मुंडका बॉर्डर में प्रवेश कर गई। हरियाणा बॉर्डर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल का स्वागत किया।
विज्ञापन

 

बता दें कि राहुल की यात्रा ने 4 दिसंबर को झालावाड़ जिले से राजस्थान में प्रवेश किया था। राजस्थान में पैदल यात्रियों ने 521 किलोमीटर का सफर तय किया। अंतिम दिन यानी 20 दिसंबर को राहुल ने अलवर के मालाखेड़ा में सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने राजस्थान के मंत्रियों को टास्क सौंपा है। राहुल ने मंत्रियों को हर महीने 15 किलोमीटर पैदल चलने का सुझाव दिया है। राहुल के इस सुझाव को मंत्रियों के जनता से संवाद नहीं करने से जोड़कर देखा जा रहा है।


यात्रा के प्रवेश से पहले राजस्थान कांग्रेस में मचा था घमासान
वहीं भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश करने से पहले प्रदेश में सियासी घमासान मचा हुआ था। गहलोत और पायलट गुट एक दूसरे पर जमकर जुबानी हमला बोल रहे थे। भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान में प्रवेश से पहले केसी वेणुगोपाल ने गहलोत और पायलट के साथ मीटिंग ली। जिसके बाद दोनों की खींचतान पर विराम लगा। पिछले 15 दिन से राजस्थान कांग्रेस में मचा सियासी तूफान शांत था। हालांकि, राहुल की यात्रा में सचिन पायलट के समर्थन में जमकर नारेबाजी देखने को मिली। 

यात्रा के दौरान पोस्टर विवाद
राहुल की यात्रा में 'हमारा नेता कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो' जैसे नारे सुनने को मिले। इससे पहले गहलोत और पायलट समर्थकों में पोस्टर विवाद देखने को मिला था। झालावाड़ में पोस्टर पर राहुल के साथ सिर्फ सचिन पायलट नजर आ रहे थे। कहीं गहलोत की तस्वीर लगाई भी गई तो छोटी सी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया था। पायलट समर्थकों ने गहलोत समर्थकों पर सचिन पायलट का पोस्टर फाड़ने और जलाने का भी आरोप लगाया था।

राहुल ने बंद कमरे में की मीटिंग
कहा जा रहा है कि अब राहुल गांधी ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद कम करने को लेकर अलवर के सर्किट हाउस में बैठक ली। बंद कमरे में करीब डेढ घंटे तक चली बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल और कुछ चुनींदा मंत्री मौजूद रहे। सूत्रों के माने तो कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने गहलोत और पायलट को शांत रहने की सख्त हिदायत दी है। कहा जा रहा है कि राहुल ने कहा कि जो पार्टी के लिए मेहनत करेगा, उसे मेहनत का फल जरूर मिलेगा। कौन क्या कर रहा है, यह सबको पता है। हर काम और भावी रणनीति की रिपोर्ट कांग्रेस आलाकमान के पास पहुंच जाती है। ऐसे में किसी को भी बार-बार बताने की जरूरत नहीं है। जो पार्टी के लिए काम करेगा, पार्टी उसे आगे और अच्छा काम करने का मौका देगी। 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की विदाई हो गई है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या राहुल गांधी सचिन पायलट और गहलोत की लड़ाई को खत्म करने में कामयाब हो गए हैं या यात्रा के कारण दबा सियासी बवंडर एक बार फिर उठेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed