फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Before inaugurating the minister, the villegers locked up on PHC

पूर्व मंत्री को नहीं बुलाया तो उद्घाटन से पहले PHC पर ताला जड़ा

Sat, 13 May 2017 06:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 May 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
Before inaugurating the minister, the villegers locked up on PHC
डेमो इमेज
कोटा के कुंदनपुर गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (पीएचसी) का शनिवार को आयोजित उद्घाटन समारोह विवाद में फंस गया। यहां पूर्व मंत्री भरतसिंह को नहीं बुलाए जाने से खफा ग्रामीणों ने पीएचसी पर ताला जड़ दिया। बाद में प्रशासन ने समारोह की जगह बदल कर औपचारिकता निभाई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पीएचसी का उद्घाटन करने चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ शनिवार को यहां पहुंचे। इससे यहां के लोग इस बात से पहले ही खफा थे कि पूर्व मंत्री भरतसिंह को कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। ग्रामीण उस समय और भी उग्र हो गए जब उन्होंने यहां शिलापट्ट पर सरपंच का नाम और पूर्व मंत्री भरतसिंह का नाम नहीं देखा। जबकि लोगों के अनुसार पीएचसी के जमीन पूर्व मंत्री भरत सिंह ने ही दी थी। इससे लोग भड़क गए और पीएचसी पर ताला जड़ धरने पर बैठ गए। मंत्री के उद्घाटन करने से पहले हुई इस घटना के बाद गांव में कई जिलों की पुलिस बुला ली गई। 
विज्ञापन


आईजी और कोटा कलक्टर सहित कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने के प्रयास शुरू किए। काफी समझाइश के बाद भी जब ग्रामीण उद्घाटन को तैयार नहीं हुए तो प्रशासन ने देर शाम को कार्यक्रम स्थल को ही बदल दिया। अब कुंदनपुर की जगह सांगोद रोड पर एक खाली जमीन पर कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी जारी है। यहां विरोध की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed