फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bcci revoked ban of Rajasthan Cricket Association suspension, know whole story

RCA से हटा प्रतिबंध तो ललित मोदी भी हुए खुश,यूं दी बधाई

Mon, 11 Dec 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 11 Dec 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
Bcci revoked ban of Rajasthan Cricket Association suspension, know whole story
फाइल फोटो
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर से 4 साल बाद प्रतिबंध हटने के बाद आरसीए के पूर्व अध्यक्ष ललित मोदी ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। हालांकि बीसीसीआई और आरसीए विवाद की असली जड़ भी खुद मोदी ही थे मगर उन्होनें बीसीसीआई के इस फैसले के बाद राजस्थान के क्रिकेटरों के प्रति अपनी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन



मोदी ने एक ट्वीट कर लिखा 'मैं राजस्थान के क्रिकेट खिलाड़ियों को लेकर आज बेहद खुश हूं, उनके लिए ऐसी स्थितियों में खेलना काफी चुनौतीपूर्ण सफर था और उनके सब्र का फल आज उन्हें मिल गया है,उम्मीद करता हूं आज से राजस्थान क्रिकेट आगे बढ़ेगा।' 
विज्ञापन

पहले ही हट जाता प्रतिबंध, लेकिन हमेशा फांस बने मोदी

Bcci revoked ban of Rajasthan Cricket Association suspension, know whole story
फाइल फोटो
दरअसल, बीसीसीआई और आरसीए के बीच ये विवाद ​ललित मोदी को लेकर चल रहा था। आरसीए पर बैन की कहानी साल 2013 से शुरू हुई। उस समय बीसीसीआई ने ललित मोदी को अनुशासनहीनता और अनियमितताओं के चलते आजीवन प्रतिबंधित कर दिया। मोदी पर कई आरोप लगाए गए थे। जिनमें आईपीएल मैचों के दौरान हेराफेरी करने और दो नई टीमों की नीलामी में अनियमितता करना शामिल था। इस विवाद के चलते आईपीएल 2010 फाइनल के बाद उन्हें बीसीसीआई से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 


इसके बाद साल 2014 में राजस्थान क्रिकेट संघ के चुनावों में आजीवन प्रतिबंधित ललित मोदी आरसीए के नए अध्यक्ष चुने गए। जिसके चलते बीसीसीआई ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर भी प्रतिबंध लगा दिया। बाद में वे आरसीए से हट गए, लेकिन फिर मोदी ने नागौर क्रिकेट संघ से नाता बना रखा। नागौर क्रिकेट एसोसिएशन आरसीए से संबद्ध होने के कारण बीसीसीआई ने आरसीए पर प्रतिबंध जारी रखा। पिछले दिनों विवाद के चलते मोदी ने नागौर क्रिकेट संघ से अपना इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आरसीए की ओर से बीसीसीआई में उन पर लगे प्रतिबंध को हटाने के प्रयास तेज हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed