{"_id":"5a2e4f8c4f1c1ba7668b94a4","slug":"bbci-removes-suspension-from-rca-after-four-long-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"4 साल बाद बीसीसीआई ने आरसीए से हटाया प्रतिबंध, अब लौटेंगे अच्छे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 साल बाद बीसीसीआई ने आरसीए से हटाया प्रतिबंध, अब लौटेंगे अच्छे दिन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 11 Dec 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
rca
- फोटो : File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार 4 साल तक प्रतिबंध झेल रहे राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से बीसीसीआई द्वारा प्रतिबंध हटा लिया गया है। आज बीसीसीआई और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा दिल्ली में साधारण सभा की बैठक में बीसीसीआई के पदाधिकारियों द्वारा यह निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार अब आरसीए पर प्रतिबंध के मामले पर बीसीसीआई हाईकोर्ट को जवाब देना है जिसके बाद आरसीए से प्रतिबंध हट जाएगा।
दरअसल वर्ष 2014 में बीसीसीआई और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के बीच ठन गई थी। परिणामस्वरुप बीसीसीआई ने यह शर्त रखी थी कि जब तक आरसीए से ललित मोदी बाहर नहीं होते तब तक राजस्थान में क्रिकेट पर बैन रहेगा।

राजस्थान क्रिकेट को मिली दो दो खुशियां
डेमो इमेज
4 साल से प्रतिबंध का दंश झेल रही राजस्थान की क्रिकेट को साल के खत्म होते होते दो दो खुशियां मिल गई। पहली तो राजस्थान में अगले साल आईपीएल फिर से शुरु हो सकता है क्योंकि राजस्थान रॉयल्स पर से भी प्रतिबंध हट चुका है। वहीं आरसीए पर से प्रतिबंध हट जाने के बाद अब बीसीसीआई द्वारा आयोजित कराए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों को भी हरी झंडी मिल सकती है।
वहीं आरसीए से प्रतिबंध हटने के बाद अगले साल घरेलू क्रिकेट सीजन शुरू होने के बाद राजस्थान के क्रिकेटर्स आरसीए के लोगो वाली जर्सी पहनकर अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।
वहीं आरसीए से प्रतिबंध हटने के बाद अगले साल घरेलू क्रिकेट सीजन शुरू होने के बाद राजस्थान के क्रिकेटर्स आरसीए के लोगो वाली जर्सी पहनकर अपनी टीम का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।