फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Ashok Gehlot will meet Rahul Gandhi in Karnataka today

Rajasthan: आज राहुल गांधी से मिलेंगे अशोक गहलोत, तय हो सकता है कांग्रेस का राजस्थान में राजनीतिक भविष्य

Sat, 15 Oct 2022 11:40 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 15 Oct 2022 11:40 AM IST
सार

राजस्थान सियासी संकट के बाद सीएम गहलोत पहली बार राहुल गांधी से आज मिलेंगे। ऐसे में सबकी निगाहें इस मुलाकात पर टिक गई है। चर्चा है कि आज स्पष्ट हो जाएगा कि राजस्थान में क्या होने वाला है।

विज्ञापन
Ashok Gehlot will meet Rahul Gandhi in Karnataka today
अशोक गहलोत और राहुल गांधी - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम बाद पहली बार अशोक गहलोत शनिवार को राहुल गांधी से मिलेंगे। सीएम गहलोत भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए कर्नाटक के बेल्लारी के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि बेल्लारी में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

विज्ञापन


इस जनसभा में तीन लाख लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है। जनसभा में राहुल गांधी के साथ अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, और मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। वहीं सियासी संकट के बाद अशोक गहलोत पहली बार राहुल गांधी से मिलेंगे। ऐसे में सबकी निगाहें इस मुलाकात पर टिकी है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी और गहलोत की बॉडी लैंग्वेज से बहुत कुछ साफ होने वाला है। राजस्थान में कांग्रेस के भविष्य को लेकर भी बहुत कुछ आज मंच पर दोनों नेताओं की मुलाकात से स्पष्ट होने की उम्मीद है। हालांकि, भारत जोड़ो यात्रा के रिस्पॉन्स से राहुल गांधी काफी खुश हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि इसका फायदा मुख्यमंत्री गहलोत को मिल सकता है। 

विज्ञापन


17 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष के लिए वोटिंग होनी है। जिसके चलते भी कोई कड़ी बात होने की उम्मीद कम ही नजर आती है। राजस्थान में 13 महीने में विधानसभा चुनाव होने है और कांग्रेस के लिहाज से राजस्थान एक बड़ा और अहम राज्य है। इसलिए कांग्रेस आलाकमान अभी राजस्थान को लेकर कोई भी ऐसा कदम उठाने से बच सकते हैं। जिसका कांग्रेस को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed