{"_id":"59bfd3d14f1c1b8f688b52d0","slug":"asaram-s-followers-rally-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम समर्थकों ने मनाया बोध दिवस, निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम समर्थकों ने मनाया बोध दिवस, निकाला जुलूस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा
- फोटो : amar ujala
यौन शोषण के आरोप में फंसे आसाराम के अनुयायियों ने आज बोध दिवस मनाया। इस मौके पर अजमेर में जुलूस निकाला।
आसाराम समर्थक अजमेर के श्री टॉकिज के पास एकत्र हुए और शोभायात्रा के रुप में यहां से रवाना हुए। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में उसके अनुयायी नाचते-गाते चल रहे थे। इस दौरान आसाराम के जयकारे भी लगाए गए और भजन गाए।
इतना ही नहीं धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया और अनुयायियों की ओर से फल, बिस्कुट, शीतल पेय सहित खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया।