फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Artists cast colorful waves on the walls of the collectorate

रंग लहर में कलाकारों ने कलक्ट्रेट की दीवारों पर उकेरे आकर्षक चित्र

Tue, 19 Sep 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 19 Sep 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
Artists cast colorful waves on the walls of the collectorate
दीवारों पर शानदार पेंटिंग्स बनाई गई - फोटो : Amar Ujala
अजमेर नगर निगम की ओर से रंग लहर कार्यक्रम के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कलक्ट्रेट परिसर कलक्ट्रेट परिसर की दीवारों पर एक से एक आकर्षक पेंटिंग बनाई गई।  पेंटिंग बनाने में ना केवल कलाकार बल्कि स्कूली बच्चे भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


नगर निगम के महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, आयुक्त हिमांशु गुप्ता और उपायुक्त ज्योति ककवानी ने शहर के लिए कुछ अलग करने की सोची। उन्होंने रंग लहर कार्यक्रम आयोजित किया। इस आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित कलाकारों के साथ ही स्कूल को भी आमंत्रित किया। इनकी सोच का परिणाम भी बहुत अच्छा आया और प्रथम चरण में सावित्री स्कूल की दीवारों पर शानदार पेंटिंग्स बनाई गई।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में 10 स्कूल के बच्चे और 40 कलाकारों ने भाग लिया। निगम की उपायुक्त ज्योति ककवानी बताती हैं कि कलक्ट्रेट के बाहर की सभी दीवारों को कवर करते हुए उन्होंने 55  पैनल बनाए जिनमें एक पैनल 6 बाई 10 का था। इस बार थीम अमेजिंग अजमेर और इन्क्रेडेबल इंडिया रखी गई। सभी कलाकारों और बच्चों ने पूरी लग्न के साथ यहां पर पेंटिंग्स बनाई। ककवानी ने भी अपने साथियों के साथ पेंटिंग्स बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ककवानी ने बताया कि इस आयोजन में लोककला संस्थान के निदेशक संजय सेठी, पृथ्वीराज फाउंडेशन के दीपक शर्मा, अनिल जैन, डा. पूनम पांडे, प्रिंयका सेठी, अंजू जैन, अमित बजाज, ब्लोसम स्कूल के राजेश कश्यप, लोक कला संस्थान के कलाकारों के साथ अन्य शैक्षणिक संस्थानों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed