फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Artist did such an experiment on toilet!

मोदी- अक्षय से प्रभावित, आर्टिस्ट ने टॉयलेट पर किया ऐसा प्रयोग!

Sat, 13 May 2017 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 13 May 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
Artist did such an experiment on toilet!
मोबाइल टॉयलेट पर पेंटिंग करता कलाकार - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के एक आर्टिस्ट को कुछ ऐसा सूझा कि उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को नया रूप दे दिया। इस आर्टिस्ट ने अपनी कला के प्रदर्शन के लिए चुना मोबाइल टॉयलेट्स को।
विज्ञापन


कलाकार हिमांशु जांगिड ने अपनी इस अनोखी पहल में राजस्थानी कला का सहारा लिया। हिमांशु ने मोबाइल टॉयलेट्स को पेंट करना शुरू किया। इसमें वे अपनी कला के जरिए टेराकोटा, सांगानेरी बगरु प्रिंट, कठपुतली आर्ट, वुडन वर्क, कुंदन मीनाकारी, मेटल वर्क से सजा रहे हैं।
विज्ञापन


हिमांशु बताते हैं कि वे इस कदम को उठाने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा से प्रेरित हुए हैं। इसके तहत शहर के अलग अलग इलाकों में पांच लोकल आर्टिस्ट दस मोबाइल टॉयलेट्स को सजाएंगे। इससे लोग खुले में शौच की बजाय इन टॉयलेट्स का इस्तेमाल करें। इसके तहत हवामहल, अल्बर्ट हॉल, अमरजवान ज्योति, वर्ल्ड ट्रेड पार्क, शहीद स्मारक, अमर जवान ज्योति की तस्वीरें इन मोबाइल टॉयलेट्स पर बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे कहते हैं कि देश भर में स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है। अक्षय कुमार खुद इस अभियान से प्रेरित हैं, तो हम भी इस अभियान के केंद्र में रखकर यह काम कर रहे हैं। हम अपनी कला के माध्यम से इसे समर्थन दे रहे  हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed