फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Art exhibition organized in Rajasthan Lalit Kala Akademi Jaipur

Rajasthan: राजस्थान ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी का आयोजन, विभिन्न राज्यों के 34 कलाकार करेंगे शिरकत

Sun, 18 Sep 2022 11:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 18 Sep 2022 11:14 AM IST
सार

जयपुर में अदिरा ग्रुप की ओर से चार दिवसीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। इस प्रदर्शनी में लिम्का अवॉर्ड से सम्मानित कठपुतली कलाकार वृंदा हल्दिया भी शिरकत कर रही हैं। इसके साथ ही स्कूली बच्चे भी अपनी पेंटिंग्स प्रदर्शित करेंगे।

विज्ञापन
Art exhibition organized in Rajasthan Lalit Kala Akademi Jaipur
जयपुर में कला प्रदर्शनी का आयोजन - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान ललित कला अकादमी जयपुर की गैलरी में अदिरा ग्रुप ने चार दिवसीय ग्रुप आर्ट शो आयोजित किया है। शो 'क्विंटेसेंस-दा कलर्स ऑफ क्रिएटिव सोलस' का उद्घाटन राजस्थान ललित कला अकादमी के चेयरमैन व आईएएस लक्ष्मण व्यास ने किया। ये शो 17 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगा।

विज्ञापन


इस ग्रुप शो की क्यूरेटर फेदर आर्टिस्ट अदिति अग्रवाल और राइटर-आर्टिस्ट इरा टाक हैं। उन्होंने बताया कि इस कला प्रदर्शनी में दिल्ली, मुंबई, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, पुणे समेत देश के विभिन्न राज्यों से  34 कलाकार शिरकत कर रहे हैं। शो में 66 पेंटिंग्स और दो स्कल्पचर प्रदर्शित किए गए हैं। 

विज्ञापन


कठपुतली कलाकार ने कैनवास पर दिखाया नारी का त्रिदेवी रूप
अतिरिक्त मुख्य सतर्कता आयुक्त सोविला माथुर भी इस कला प्रदर्शनी में भाग ले रहीं हैं। जलरंगों से बनी उनकी पेंटिंग्स लाइफ के अलग-अलग फेज को दर्शाती है। प्रदर्शनी में लिम्का अवॉर्ड से सम्मानित कठपुतली कलाकार वृंदा हल्दिया ने इस बार अपनी कठपुतली से नारी के त्रिदेवी रूप को कैनवास पर उतारा है। प्रदर्शनी में देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती के दो चित्र तस्वीरें भी लगाई गई हैं। वहीं वे तीसरा रूप देवी पार्वती को लाइव चित्रित करेंगी। वृंदा हल्दिया ने नारी को पूजनीय स्थान देते हुए राजस्थान की कठपुतली कला को अपने नए रूप में बनाया है। प्रदर्शनी में पूजा महात्रे, कौशिक कुंदु, पूरण पुरी गोस्वामी, सुरेश कुमार, प्रज्ञा सोनी, हिमांशी गहलोत और परवीन सईद भी शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूली छात्रों की भी होगी प्रदर्शनी प्रदर्शित
प्रदर्शनी में स्कूली बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। बडिंग आर्टिस्ट में बीकानेर बाफना स्कूल से दो छात्र दिव्या कोठारी और देवांशु सोनी की भी पेंटिंग प्रदर्शनी में शामिल हो रही है। जयपुर से उर्वी जैन और ऋतिक बाड़गी भी आएंगे। सभी बडिंग कलाकारों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।


नए कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए अवार्ड
इस शो के माध्यम से कलाकारों को राजस्थान ललित कला अकादमी से जुड़ने का सीधा मौका मिलेगा। नए कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए अवार्ड भी रखे गए हैं। कला प्रदर्शनी सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में सभी पेंटिंग्स और फोटोग्राफ्स बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed