{"_id":"5a13e45f4f1c1b0d698bd097","slug":"argentinian-civilian-died-in-jaipur-due-to-this-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांड ने किया विदेशी को घायल, एम्बुलेंस ने ले ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांड ने किया विदेशी को घायल, एम्बुलेंस ने ले ली जान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 21 Nov 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
जुआन पाब्लो लैम्पे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सांडों की लड़ाई के बीच फंसे विदेशी नागरिक की दो दिन पूर्व मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सांड ने इस नागरिक को केवल घायल किया था, लेकिन मौत का कारण तो एम्बुलेंस रही, जिसके जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया था।
सड़कों पर घूमते आवारा जानवर अक्सर राहगीरों की मौत का कारण बन जाते हैं। ऐसा ही कुछ दो दिन पूर्व जयपुर में हुआ था। जब अर्जेंटीना के एक नागरिक जुआन पेब्ले लैम्पे जयपुर भ्रमण के दौरान दो सांडों की लड़ाई में फंस गए थे और एक सांड ने उन पर हमला कर दिया था।
जानकारी के अनुसार लैम्पे की मौत का मुख्य कारण उन्हें समय पर आॅक्सीजन नहीं मिलना रहा। दरअसल जब घायल लैम्पे को एक प्राईवेट अस्पताल की एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था, तब उन्होंने उसमें मौजूद अपनी पार्टनर पौला हैनिनन से कहा था कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

तो इस लापरवाही ने ले ली लैम्पे की जान
ऑक्सीजन सिलेंडर
- फोटो : ANI
लैम्पे को जिस एम्बुलेंस में ले जाया जा रहा था, उसमें ऑक्सीजन सिलेंडर ही नहीं था। पौला को सांस की तकलीफ बताने के बाद लैम्पे बेहोश हो गए और माना जा रहा है कि एसएमएस अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही वे दम तोड़ चुके थे।
लैम्पे की पार्टनर के अनुसार वे भारत को काफी पसंद करते थे और उन्हें आध्यात्मिकता भारत खींच लाई थी। वे जयपुर घूमने से पहले पुष्कर भी गए थे। जयपुर घूमने के बाद उनका श्रीलंका जाने का कार्यक्रम था।
लैम्पे की पार्टनर के अनुसार वे भारत को काफी पसंद करते थे और उन्हें आध्यात्मिकता भारत खींच लाई थी। वे जयपुर घूमने से पहले पुष्कर भी गए थे। जयपुर घूमने के बाद उनका श्रीलंका जाने का कार्यक्रम था।