फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   anti human trafficking unit released minor girls

जोधपुर: रेडलाइट एरिया में लाई गई थीं पांच बच्चियां और एक बच्चा

Wed, 07 Jun 2017 08:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
anti human trafficking unit released minor girls
jodhpur,
जोधपुर के रेड लाइट एरिया घासमंडी में नाबालिग बच्चियों से देह व्यापार की सूचना पर मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने बुधवार को छापा मारकर इस क्षेत्र से पांच नाबालिग बच्चियों और बालक को मुक्त कराया है। टीम ने छह महिलाओं को भी हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


टीम ने आरोपी महिलाओं को आगे की कार्यवाही के लिए सदर बाजार पुलिस को सपुर्द कर दिया। वहीं नाबालिग बच्चियों और एक बच्चें को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश कर शेल्टर हाउस भेज दिया गया। मानव तस्करी यूनिट की प्रभारी रेणू ठाकुर ने बताया कि प्रदेशभर में चलाए जा रहे ऑपरेशन मिलाप के तहत टीम ने रेड लाइट एरिया घासंमंडी में स्थित मकानों में दबिश देकर  तलाशी ली। यहां अलग अलग मकानों में पांच नाबालिग बच्चियां मिली, जिन्हें देह व्यापार के लिए लाया गया था। उनके साथ ही एक नाबालिग बच्चे को मुक्त करवाया है।  
विज्ञापन


नाबालिगों को देह व्यापार में धकेलने के संदेह में तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। वहीं तीन अन्य महिलाओं को भी हिरासत में लेकर सदर बाजार पुलिस को सुपुर्द किया। जहां सदर बाजार पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed