20 दिन में एक ही क्षेत्र के तीन भाजपा नेताओं की मौत, नहीं मिल रहा जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वाइन फ्लू से भाजपा विधायक की मौत के बाद स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठ रहें है। वहीं राजस्थान की राजनीति में भी हड़कंप मचता दिखाई दे रहा हैं। क्योंकि आज स्वाईन फ्लू के कारण दम तोड़ने वाली विधायक कीर्ति कुमारी भी अजमेर संभाग से ही आती है।
बीते 20 दिनों में इस संभाग से तीन वरिष्ठ भाजपा नेता मौत के मुंह में समा चुके है। हालांकि तीनों नेताओं की मौत स्वास्थ्य कारणों से हुई है लेकिन इसी क्षेत्र से हो रही भाजपा नेताओं की मौत ने प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।
गौरतलब है बीते नौ अगस्त को अजमेर सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। जबकि दस दिन बाद राज्य खाद्यी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधायक शंभूदयाल बडगूजर की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
पार्टी आलाकमान मुश्किल में
उनकी पहचान राज्य में भाजपा के दलित नेता के तौर पर थी। वे भी अजमेर संभाग से ही आते थे। लगातार अजमेर संभाग में हुई भाजपा नेताओं की मौत ने पार्टी नेतृत्व के सामने संकट खड़ा कर दिया है।
क्योंकि अगले वर्ष राजस्थान विधानसभा के चुनाव है और पार्टी को सबंधित क्षेत्रों में जल्द ही इन नेताओं का विकल्प ढूंढना होगा।