फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   another bjp leader died from ajmer region

20 दिन में एक ही क्षेत्र के तीन भाजपा नेताओं की मौत, नहीं मिल रहा जवाब

Mon, 28 Aug 2017 06:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 28 Aug 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
another bjp leader died from ajmer region
20 दिनों में भाजपा ने खोए ये बड़े नेता - फोटो : amar ujala

स्वाइन फ्लू से भाजपा विधायक की मौत के बाद  स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठ रहें है। वहीं राजस्थान की राजनीति में भी हड़कंप मचता दिखाई दे रहा हैं। क्योंकि आज स्वाईन फ्लू के कारण दम तोड़ने वाली विधायक कीर्ति कुमारी भी अजमेर संभाग से ही आती है।

विज्ञापन



बीते 20 दिनों में इस संभाग से तीन वरिष्ठ भाजपा नेता मौत के मुंह में समा चुके है। हालांकि तीनों नेताओं की मौत स्वास्थ्य कारणों से हुई है लेकिन इसी क्षेत्र से हो रही भाजपा नेताओं की मौत ने प्रदेश की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।
विज्ञापन



गौरतलब है बीते नौ अगस्त को अजमेर सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांवरलाल जाट का दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। जबकि दस दिन बाद राज्य खाद्यी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व विधायक शंभूदयाल बडगूजर की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी आलाकमान मुश्किल में

another bjp leader died from ajmer region
अशोक परनामी

 उनकी पहचान राज्य में भाजपा के दलित नेता के तौर पर थी। वे भी अजमेर संभाग से ही आते थे। लगातार अजमेर संभाग में हुई भाजपा नेताओं की मौत ने पार्टी नेतृत्व के सामने संकट खड़ा कर दिया है।

क्योंकि अगले वर्ष राजस्थान विधानसभा के चुनाव है और पार्टी को सबंधित क्षेत्रों में जल्द ही इन नेताओं का विकल्प ढूंढना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed